भारत में भी मिल गया है एक “मिनी थाईलैंड”, टूरिस्ट के बीच है काफी पॉपुलर; देखें नजारे

भारत के पर्यटकों के लिए थाईलैंड हमेशा से एक पसंदीदा जगह रही है। रोमांटिक एक्टिविटीज से लेकर लाजवाब खाने तक, थाईलैंड बेहद ही खूबसूरत जगह है। यह खासकर हनीमून कपल्स के लिए यह एक ड्रीम डेस्टिनेशन है।
लेकिन कम बजट के चलते यह सबकी ड्रीम डेस्टिनेशन ही बन कर रह जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत में भी एक ऐसी जगह है जिसे ‘मिनी थाईलैंड’ कहा जाता है। जी हाँ सही सुना आपने हमारे भारत देश में भी थाईलैंड जैसा अनुभव करने वाली डेस्टिनेशन मौजूद हैं, जहां आप कम बजट में भी थाईलैंड जैसा मजे ले सकते हैं। तो आइए जानते है इस जगह के बारें में।
ये भी पढ़ें: जन्नत से कम नहीं है झारखंड का यह जगह, बरसात में गए तो भूल जायेंगे शिमला-मनाली
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती से तो पूरा देश जानता ही है। यहां के हरे-भरे पहाड़ और ठंडी हवाएं मन को सुकून देती हैं। गर्मियों में वेकेशन के लिए ये एक परफेक्ट जगह है। और यहां के अनगिनत हिल स्टेशन में से एक है जीभी, जिसे भारत का मिनी थाईलैंड भी कहा जाता हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेंगी।
जीभी हिमाचल का मिनी थाईलैंड
जीभी एक ऐसी जगह है, जो थाईलैंड के आइलैंड्स का अनुभव कराती है। यहां की नदी दो बड़ी चट्टानों के बीच से बहती है, और इसे देखकर आपको थाईलैंड वाली फीलिंग आएगी। यहाँ की ये दो बड़ी चट्टानें या शिलाखंड यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र हैं।
वॉटरफॉल का नजारा भी हैं बेहद सूंदर
जीभी का खूबसूरत वाटरफॉल भी देखने लायक है। यह झरना घने जंगलों के बीच में स्थित है, और इसकी मुधर आवाज सुनकर आपको संगीत का एहसास होगा। अगर आप प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, तो इस जगह को मिस नहीं करना चाहिए।
प्राचीन मंदिर
जीभी सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि घने देवदार के पेड़ों, शांत झीलों और प्राचीन मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आकर आपको शांति और सुकून का अनुभव मिलेगा। परिवार या सोलो ट्रिप – हर किसी के लिए यह जगह परफेक्ट है।
जीभी कैसे पहुंचे?
अब सवाल आता है कि जीभी कैसे पहुंचे। तो बता दें कि आप सड़क और रेल दोनों मार्ग से यहां पहुंच सकते हैं। ट्रेन से करीब 11 घंटे का सफर है, और प्लेन से सिर्फ 2 घंटे में आप यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली से निजी वाहन से भी आप करीब 10 घंटे में जीभी पहुंच सकते हैं। तो अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ इस ट्रिप का बनाने प्लान और भारत के मिनी थाईलैंड की खूबसूरती का अनुभव करें।
ये भी पढ़ें
One Comment