मानसून कर रहे है घूमने की प्लानिंग, गलती से भी मिस न करें केरल की ये 5 शानदार जगहें

मानसून के आते ही हमारी धरती की सुंदरता और भी बढ़ जाती हैं, चारो तरफ  हरियाली और सुहाना मौसम इतना रोमांचक और लुभावना लगता हैं हर किसी का इसी में खो जाने का मन करता हैं।

ऐसे ही हमारे भारत ने मौजूद केरला राज्य मानसून के मौसम में इतना सूंदर और मनमोहक हो जाता हैं की प्रकृति से प्यार करने वाले पर्यटक यहाँ घूमने की लिए खींचे चले आते हैं।

मानसून के दौरान केरला का मौसम और भी सुहाना हो जाता है। यह वह समय होता है जब प्रकृति के नज़ारे अद्भुत होते हैं। केरला इतना खूबसूरत राज्य हैं की इसे भगवान् का अपना देश कहा जाता हैं।

यदि आप भी इस मानसून में केरला में घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आज की इस पोस्ट में आपको कुछ ऐसी जगह के बारें में बताने जा रहे हैं जहाँ आप प्रकृति के नज़ारे को पास से महसूस और इसका आनंद उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जुलाई में बनाए इस स्वर्ग जैसे जगह का प्लान, नजारे देख आने का नहीं करेगा मन

मुन्नार

मुन्नार की हरी-भरी वादियाँ, चाय के बागान और घने जंगल इसे एक बेहद ही खूबसूरत बनाते हैं। यहां की ठंडी हवा और हरी चादर ओढ़े पहाड़ मन को शांति और ताजगी का अनुभव कराते हैं। यह समुद्र तल से लगभग 1600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और यहाँ का मौसम पूरे वर्ष सुहाना रहता है।

मुन्नार के चाय बागान बेहद ही प्रसिद्ध हैं। इन बागानों की सुंदरता और ताजगी को महसूस करने के लिए आप यहाँ की चाय फैक्ट्री को घूम सकते हैं।

इसके अलावा एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, अट्टुकल जलप्रपात, और अनामुडी शिखर जैसी जगह में घूम सकते हैं। मानसून के दौरान ये जगहें और भी सुंदर हो जाती हैं।

अल्लेप्पी

अल्लेप्पी, जिसे अलप्पुझा भी कहा जाता है और केरल की वेनिस कहा जाता है। यहां की हाउसबोट्स बेहद ही प्रसिद्ध हैं। यहाँ की पानी पर तैरती हुई ये हाउसबोट्स आपके मन को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

अल्लेप्पी के बैकवॉटर की सुंदरता का आनंद लेने का सबसे अच्छा तरीका है हाउसबोट की सवारी। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य मन को बेहद सुकून देता है।

यहाँ आप अल्लेप्पी बीच, मरारी बीच, और कृष्णापुरम पैलेस देख सकते हैं। इसके अलावा, यहाँ के स्थानीय बाजार भी देखने लायक होते हैं।

वायनाड

वायनाड का हरियाली भरा नजारा और वहां के झरने, गुफाएं और पहाड़ियां इसे एक परफेक्ट गेटअवे बनाते हैं। मानसून के दौरान यहां की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर जाती है।

वायनाड में ट्रेकिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

यहाँ पर बाणासुर सागर डैम, कुरुवा द्वीप और थोलपेट्टी वन्यजीव अभ्यारण्य घूमने लायक हैं। इन स्थानों पर जाकर आप प्रकृति के और करीब जा सकते हैं।

थेक्कडी

थेक्कडी का पेरियार वन्यजीव अभ्यारण्य वन्यजीवन के प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है। यहां पर आप हाथी, बाघ और अन्य वन्यजीवों को नजदीक से देख सकते हैं।

पेरियार झील में बोटिंग का अनुभव करना भी एक अलग ही आनंद देता है। झील के बीचों बीच स्थित इस अभ्यारण्य में बोटिंग करते हुए यहाँ के वातावरण को महसूस कर सकते हैं।

कोवलम

कोवलम का समुद्र तट दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की सुनहरी रेत और नीला समुंद्र देखने में बेहद ही सूंदर हैं। कोवलम में स्थित लाइटहाउस से आप पूरे तट का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं। इसके अलावा, यहां के स्पा और आयुर्वेदिक मसाज भी काफी प्रसिद्ध हैं।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *