उत्तराखंड में घूमने की टॉप 10 बेस्ट जगहें

नमस्ते दोस्तों! स्वागत है आपका हमारे YouTube चैनल एक परिंदा में। आज हम आपको लेकर चलने वाले हैं उत्तराखंड की एक खूबसूरत यात्रा पर। उत्तराखंड, जिसे “देवभूमि” भी कहा जाता है, यह अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ऊंचे पहाड़, शांत झीलें और आध्यात्मिक स्थलों के लिए मशहूर है।

अगर आप उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये वीडियो आपके लिए है। आज मैं आपको बताऊंगा उत्तराखंड के 10 ऐसे डेस्टिनेशन जहां आपको जरूर जाना चाहिए। तो चलिए, शुरू करते हैं।

औली

उत्तराखंड की पहली डेस्टिनेशन है औली। यह जगह स्कीइंग और हाइकिंग के लिए बहुत मशहूर है। यहां के बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय के नज़ारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। औली जाने का सबसे अच्छा समय है दिसंबर से फरवरी, जब यहां भरपूर बर्फबारी होती है। यहां का 4.5 किलोमीटर लंबा रोपवे भी बहुत फेमस है, जो आपको जोशीमठ से औली तक ले जाता है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो औली आपके लिए परफेक्ट जगह है।

मसूरी

उत्तराखंड की दूसरी डेस्टिनेशन है मसूरी, जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यह जगह अपनी खूबसूरत वादियों, झरनों और शांत माहौल के लिए जानी जाती है। यहां के केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, और मॉल रोड बहुत फेमस हैं। मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय है मार्च से जून, जब मौसम बिल्कुल सही रहता है। दिल्ली से मसूरी की दूरी लगभग 320 किलोमीटर है, और आप यहां 7-8 घंटे में पहुंच सकते हैं।

नैनीताल

उत्तराखंड की तीसरी डेस्टिनेशन है नैनीताल, जो अपनी खूबसूरत झील और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की नैनी झील में बोटिंग का मजा लेना बिल्कुल न भूलें। नैनीताल में, नैना पीक और मॉल रोड भी घूमने लायक जगहें हैं। यहां जाने का सबसे अच्छा समय है मार्च से जून। दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 325 किलोमीटर है।

हरिद्वार

उत्तराखंड की चौथी डेस्टिनेशन है हरिद्वार, यह भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक है। यहां हरकी पौड़ी पर गंगा आरती देखना का एक अलग ही अनुभव है। हरिद्वार में कई प्राचीन मंदिर और आश्रम भी हैं, जहां आप शांति और आध्यात्म का अनुभव कर सकते हैं। यहां साल भर घूमा जा सकता है। दिल्ली से हरिद्वार की दूरी लगभग 220 किलोमीटर है।

ऋषिकेश

उत्तराखंड की पांचवी डेस्टिनेशन है ऋषिकेश, जिसे योग और मेडिटेशन की राजधानी कहा जाता है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और ट्रैकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। लक्ष्मण झूला और राम झूला यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। ऋषिकेश जाने का सबसे अच्छा समय है सितंबर से मार्च। दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

उत्तराखंड की छटवी डेस्टिनेशन है जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, यह टाइगर और हाथियों को देखने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप जीप सफारी का मजा ले सकते हैं। सफारी के लिए पहले से बुकिंग कराना जरूरी है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय है नवंबर से फरवरी। दिल्ली से कॉर्बेट की दूरी लगभग 260 किलोमीटर है।

कसौनी

उत्तराखंड की सातवीं डेस्टिनेशन है कसौनी, इसे को उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां से हिमालय के शानदार नज़ारे देखने को मिलते हैं। कसौनी स्टार गेजिंग के लिए भी फेमस है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय है मार्च से अक्टूबर। दिल्ली से कसौनी की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है।

बद्रीनाथ

उत्तराखंड की आठवीं डेस्टिनेशन है बद्रीनाथ, यह जगह भारत के चार धामों में से एक है। यहां का बद्रीनाथ मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां आकर आपको मन में एक अद्भुत शांति का अनुभव होगा। बद्रीनाथ जाने का सबसे अच्छा समय है मई से नवंबर। दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 530 किलोमीटर है।

केदारनाथ मंदिर

उत्तराखंड की नवमी डेस्टिनेशन है केदारनाथ मंदिर, यह जगह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां पहुंचने के लिए आपको 17 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ती है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय है अप्रैल से जून। दिल्ली से केदारनाथ की दूरी लगभग 450 किलोमीटर है।

चोपता

उत्तराखंड की  दसवीं और लास्ट डेस्टिनेशन है चोपता, यह एक शांत और खूबसूरत जगह है, जो ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए बहुत फेमस है। यहां से आप टुंगनाथ मंदिर की ट्रैकिंग कर सकते हैं, जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। चोपता जाने का सबसे अच्छा समय है अप्रैल से अगस्त। दिल्ली से चोपता की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है।

तो दोस्तों, ये थे उत्तराखंड के 10 बेस्ट डेस्टिनेशन, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। अगर आपको ये वीडियो पसंद आया हो, तो इसे लाइक करें, शेयर करें और हमारे चैनल एक परिंदा को सब्सक्राइब जरूर करें। ऐसी ही और ट्रेवलिंग से जुडी जानकारी भरी वीडियो के लिए बने रहिए हमारे साथ। फिर मिलेंगे एक नए वीडियो में, तब तक के लिए खुश रहिए!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *