मध्यप्रदेश में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगहें | Madhya Pradesh Top 10 Tourist Places

नमस्कार दोस्तों,आज हम आपको ले चलने वाले हैं भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की सैर पर। यह राज्य अपने ऐतिहासिक धरोहरों, समृद्ध संस्कृति, और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।
अगर आप भी मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है। आज हम आपको मध्य प्रदेश के 10 सबसे शानदार पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे, जहाँ जाकर आप इस राज्य की खूबसूरती और संस्कृति का करीब से अनुभव कर सकते हैं।
तो चलिए शुरू करते हैं, लेकिन उससे पहले चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो को लाइक करना न भूलें!
1. उज्जैन
लिस्ट की शुरुआत भोलेनाथ की नगरी उज्जैन से करते हैं।जैसे कि आपको पता होगा उज्जैन भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र धाम हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
यहाँ के महाकाल मंदिर में होने वाली सुबह की भस्म आरती विश्व भर में प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। इतना ही नहीं उज्जैन में हर 12 साल में होने वाला कुम्भ मेला भी आयोजित किया जाता हैं।
इसके अलावा, उज्जैन में काल भैरव मंदिर, संदीपनि आश्रम, चौबीस खंबा आदि कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है।
उज्जैन नगरी खगोल में रुचि रखने वालों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है, इसे भारत का ‘ज्योतिष केंद्र’ भी कहा जाता है। यहां स्थित जंतर मंतर खगोलीय विज्ञान का अद्भुत उदाहरण है।
2. ओंकारेश्वर
लिस्ट के दूसरे नंबर पर हैं ओंकारेश्वर, नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी मौजूद है।
यहाँ नर्मदा नदी के बीच एक पहाड़ है, जिसे ओंकार पर्वत कहते हैं। यह पहाड़ ‘ओंकार’ के आकार का दिखता है, जो भगवान शिव का प्रतीक है।
यहां पर आप नर्मदा आरती देख सकते हैं, जो बहुत ही खूबसूरत होती है। इसके अलावा, सिद्धनाथ मंदिर और ममलेश्वर मंदिर भी घूमने के लिए अच्छी जगह हैं।
3. जबलपुर
लिस्ट के तीसरे नंबर पर है जबलपुर, माँ नर्मदा के तट पर स्थित जबलपुर को संस्कारधानी कहते है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक जगहों के लिए पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है।
जबलपुर में स्थित भेड़ाघाट यहाँ का सबसे प्रमुख टूरिस्ट स्थल है, यहां संगमरमर की सफेद चट्टानें हैं जिसके बीच से नर्मदा नदी बहती है। इन सफ़ेद और ऊँचे ऊँचें चट्टानों के बीच बोटिंग करना एक गजब है अनुभव देता है।
बारिश के दौरान यहाँ का धुआंधार जलप्रपात अलग ही स्वरुप में होता है, जिसे देखने के लिए लाखो की संख्या में टूरिस्ट हर साल आते हैं।
जबलपुर में मदन महल किला एक ऐतिहासिक किला है, जो पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां से शहर का बहुत सुंदर नजारा देखने को मिलता है।
इसके अलावा यहाँ घूमने के लिए रानी दुर्गावती संग्रहालय, बालाजी मंदिर, तिलवारा घाट, त्रिपुरी सुंदरी माता मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर, बैलेंसिंग रॉक, दुमना नेचर रिजर्व पार्क, कान्हा नेशनल पार्क आदि जगहें है जहाँ आप घूम सकते हैं।
4. पंचमढ़ी
लिस्ट के चौथे नंबर पर हैं पचमढ़ी, यह मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, झरनें और हरियाली के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और यहां का मौसम सालों भर खुशनुमा बना रहा था। खासतौर से गर्मियों के दौरान यहाँ टूरिस्ट की काफी भीड़ होती है।
पचमढ़ी के सबसे खास जगहों में से एक डचेस फॉल्स है, जो एक बहुत ही खूबसूरत झरना है। इसके अलावा बी फॉल्स भी पचमढ़ी का एक प्रमुख आकर्षण है।
यहां कई रहस्य्मयी गुफाएं भी मौजूद है, जैसे कि महादेव गुफा, जटा शंकर गुफाएं और पांडव गुफाएं।
पचमढ़ी में आप ट्रैकिंग और नेचर वॉक का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप धूपगढ़, हांडी खोह, सतपुड़ा नेशनल पार्क, चौरागढ़ मंदिर, अप्सरा विहार, बड़े महादेव, रीचगढ़ भी घूम सकते है।
5. खजुराहो
लिस्ट के पांचवे नंबर पर हैं खजुराहो, मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित खजुराहो एक ऐतिहासिक और अद्भुत जगह है, जो अपने पुराने मंदिरों और मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है।
यहाँ की मंदिरें नागर शैली में बनी हुई है जिसमें ज्यादातर मूर्तियाँ कामुक कला की है अर्थात् अधिकतर मूर्तियाँ नग्न अवस्था में स्थापित है।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार खजुराहो में कुल 85 मन्दिर थे जिसमें से अब केवल 25 मन्दिर ही बचे है।
यहां के मंदिरों में दीवारों पर बनी मूर्तियां और चित्र दर्शाते हैं कि उस समय के लोग कला और संस्कृति में कितने उन्नत थे। खजुराहो की ये मूर्तियां और मंदिर देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
अगर आप इतिहास, कला और संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो खजुराहो की यात्रा आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकती है।
6. सांची
लिस्ट के छठे नंबर पर हैं सांची जो अपनी बौद्ध विरासत और खूबसूरत स्तूपों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। सांची का सबसे बड़ा आकर्षण है यहाँ का स्तूप जो कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है।
इसका निर्माण सम्राट अशोक के द्वारा कराया गया था, यह जगह बौद्ध धर्म की एक महत्वपूर्ण धरोहर मानी जाती है।
सांची में आपको कई बौद्ध विहार और मठ देखने को मिलेंगे। ये मठ कभी बौद्ध भिक्षुओं के ध्यान और शिक्षा का केंद्र हुआ करते थे। यहाँ की शांति और सुकून आज भी लोगों को ध्यान और आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करती है।
इसी के साथ अगर आप इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखते हैं, तो सांची संग्रहालय ज़रूर जाएँ। यहाँ आपको सांची स्तूप से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण कलाकृतियाँ और मूर्तियाँ देखने को मिलेंगी।
सांची के पास स्थित उदयगिरि गुफाएँ भी एक बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं। उदयगिरि गुफा हिंदू और जैन दोनों गुफाओं का एक संग्रह है जो एक के बाद एक क्रम में स्थित हैं। ये दोनों गुफाएँ दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।
7. अमरकंटक
लिस्ट के सातवे नंबर पर हैं अमरकंटक जो मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थलों में से एक है। यह जगह पवित्र माँ नर्मदा का उद्गम स्थल है।
अमरकंटक में कपिल धारा और दुग्धधारा जलप्रपात काफी ज्यादा मशहूर हैं। इन झरनों से गिरता पानी और आसपास का शांत वातावरण मन को काफी सुकून देता है।
अमरकंटक में घूमने के लिए कई प्राचीन मंदिर है जैसे श्री यंत्र मंदिर, कबीर कोठी, मृत्युंजय आश्रम, भृगु कमंडल।
8. ग्वालियर
लिस्ट के आठवे नंबर पर हैं ग्वालियर,ग्वालियर, मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर शहर है।
यह जगह अपनी भव्य किलों, मंदिरों, महलों और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।
यहाँ पर स्थित ग्वालियर किला भारतीय किलों में सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक किलों में से एक है। इसे ‘ग्वालियर की शान’ भी कहा जाता है।
किले के अंदर मान मंदिर, सास-बहू मंदिर और गुजरी महल जैसे ऐतिहासिक स्थल हैं।
इसके अलावा ग्वालियर में मूसा बाग, गुजरी महल संग्रहालय, संतुलित मंदिर, सुनहरी महल, ग्वालियर जू ,जय विलास पैलेस, सूरज कुंड जैसे प्रसिद्ध जगह मौजूद हैं जहाँ आप घूम सकते हैं।
9. पन्ना
लिस्ट में नौवें स्थान पर है पन्ना, पन्ना चारों तरफ से विंध्य पहाड़ी और जंगलों से घिरा हुआ है। यहाँ आपको चारों तरफ से सुंदरता ही सुंदरता देखने को मिलेगी।
वैसे तो पन्ना अपने हीरे की खान के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है लेकिन घूमने वालों के लिए भी पन्ना किसी जन्नत से कम नहीं है।
कुदरती नजारों के बीच बसे इस शहर में आकर पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर का अलग ही आनंद है। पन्ना शहर में ही बहुत सारे प्राचीन मंदिर हैं, जिसके कारण इसे मंदिरों का शहर भी कहते है।
पन्ना और आसपास के क्षेत्र में प्रकृति ने दिल खोलकर अपना खजाना लुटाया है। यहां बहुत सारे प्राकृतिक झरने, कुंड, झीलें और बरसाती नदियां मिलती हैं। यदि आप संस्कृति प्रेमी हैं और स्थापत्य कला में रुचि रखते हैं तो इस लिहाज से भी आपको यहां समृद्धि मिलेगी।
10. इंदौर
लिस्ट के दसवे नंबर पर है इंदौर जो अपने जगहों से ज्यादा अपने भोजन के लिए प्रसिद्ध है।इतना ही नहीं इंदौर पिछले कई सालों से भारत का सबसे स्वच्छ शहर है।
इंदौर का सेव पोहा और इमरती हर किसी को पसंद है। यहाँ घूमने के लिए राजवाड़ा,लालबाग महल, खजराना मंदिर, सराफा बाजार, इंदौर संग्रहालय जैसे प्रसिद्ध जगह है जहाँ आप घूम सकते हैं।
तो दोस्तों आपको हमारी यह वीडियो कैसी लगी कमेंट में जरूर बताए साथ ही मध्य प्रदेश में आपका सबसे पसंदीदा जगह कौन सी है यह भी जरूर लिखें।
चलते चलते इस वीडियो को Like करें, अपने दोस्तों के साथ Share करें, और हमारे Channel को Subscribe करना न भूलें।