भारत में बसा है यह “मिनी फ्रांस”, देश में रहते हुए आएगी विदेश वाली फीलिंग; देखें तस्वीरें

भारत विविधताओं से भरा देश है, यहाँ घूमने फिरने के लिए लगभग सब कुछ है। कही ऊँचे ऊँचे पहाड़ तो हरियाली तो कही रेत के मैदान, आधे हिस्से में भारत के आगे सिर्फ नीला समंदर। भारत के जिस भी कोने में आप जायेंगे आपको कुछ न कुछ अलग देखने को मिलेगा।
भारत में कई छोटे बड़े शहर है हर शहर की भी अपनी खासियत है, और ऐसा ही एक शहर भारत में स्थित है जो भारत में होते हुए भी आपको फ्रांस की याद दिला जाती है।
इस शहर में आज भी आप जायेंगे तो आपको लगेगा मानो आप फ्रांस में आए हो, यहाँ के बिल्डिंग के लेकर यहाँ के भोजन तक हर जगह फ़्रांसिसी कल्चर का प्रभाव दिखता है। तो चलिए आपको यहाँ के बारे में विस्तार से बताते है –
दरअसल हम बात कर रहे है भारत के दक्षिण हिस्से में स्थित तमिलनाडु में पुडुचेरी के बारे में, पुडुचेरी एक केंद्र शासित प्रदेश है जो टूरिज्म के दृष्टिकोण से काफी ज्यादा लोकप्रिय भी है।
पुडुचेरी अपने कैफ़े, अपने बीच और यहाँ के फ्रेंच कल्चर को लेकर पूरे देश विदेश में जाना जाता है और इसी चीज को अनुभव करने यहाँ लाखों की संख्या में टूरिस्ट पहुंचते है। यहाँ की वाइट टाउन, फ्रेंच कॉलोनी इसी कल्चर को दर्शाता है।
View this post on Instagram
बता दे कि पुडुचेरी एक समय एक फ्रांसीसी लोगों के लिए व्यापारिक केंद्र था, फ्रांस द्वारा भारत में अपने पूर्व औपनिवेशिक क्षेत्रों को छोड़ने के सत्तर साल बाद पुडुचेरी में फ्रांसीसी प्रभाव के निशान मौजूद हैं।
फ्रेंच कल्चर के अलावे भी पांडिचेरी में बहुत सी ऐसी जगहें है जो पर्यटकों को अपने तरफ आकर्षित करती है, यहाँ के समुद्री तट काफी ज्यादा लोकप्रिय है। आप प्रोमेनेड बीच, सेरेनिटी बीच, पैराडाइज बीच, ऑरोविले बीच और माहे बीच पर सुंदर का आनंद उठा सकते है।
इसके साथ ही यहाँ के म्यूजियम और चर्च भी लगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। आप यहाँ की छोटी छोटी गलियों में तस्वीरें भी क्लिक कर सकते है जिसकी वास्तुकला फ्रांस से मिलती है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: फूलों का यह संसार नहीं देखा तो क्या देखा! पर्यटकों के लिए खुला भारत की सबसे सुन्दर “फूलों की घाटी”