भारत के 5 ऐसे झरने जो विदेशी टूरिस्ट के बीच है काफी पॉपुलर, तीसरा है सबसे खूबसूरत

भारत एक ऐसा ऐसा देश हैं, जहाँ की ख़ूबसूरती इतनी लुभावनी होती हैं कि यहां पर घूमने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। यहां पर आपको ऐसे ही बहुत सारे झरने, नदियां घाटी हैं। जो इतने सूंदर है कि इन्हे देखने के लिए विदेश से सैलानी आते हैं।

ये वॉटरफॉल इतने ऊंचे है कि इन्हे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। तो आज की इस पोस्ट में आपको भारत में स्थित ऐसे 5 झरने के बारे में बताउंगी जहाँ विदेशी भी आना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड-हिमाचल नहीं मध्यप्रदेश के इस हिल स्टेशन पर बिताए छुटियाँ, यादगार होगी ट्रिप

नोहकलिकाइ वाटरफॉल

नोहकलिकाइ वाटरफॉल मेघालय राज्य में स्थित बहुत ही सूंदर वॉटरफॉल हैं। यह झरना मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में स्थित हैं। यह वॉटरफॉल की ऊंचाई 340 मीटर हैं। मानसून के समय यहां पानी का बहाव इतना होता हैं कि इस झरने को देखने का एक अलग ही आनंद आता हैं।

बिर्थी वॉटरफॉल

उत्तराखंड के मनुस्यारी में स्थित यह झरना दिखने में इतना सूंदर है कि इस झरने की खूबसूरती के कारण इसे मुनस्यारी की शान कहा जा सकता है। ऐसा कहा जाता हैं कि यह उत्तराखंड का सबसे ऊंचा झरना है।

इसके साथ ही यह के पहाड़ो से बहता हुआ पानी जब झरने में आकर मिलता हैं तो ऐसे लगता हैं जैसे दूध की धार वह रही हों। इस खूबसूरत झरने को देखने दूर दूर से लोग आते हैं।

कुंचिकल जलप्रपात

कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित यह कुंचिकल झरना देखने में बहुत ही खूबसूरत और मन को मोह लेने वाला झरना हैं। इस झरने की ऊंचाई कम से कम 455 मीटर की है।

यह भारत का पहला और एशिया का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है। यह झरना दिखने में इतना खूबसूरत हैं कि देश विदेश से लोग मानसून के समय इसकी सैर करने जरूर आते हैं। 

बरेहीपानी जलप्रपात

बरेहीपानी जलप्रपात ओडिशा के मयूरभंज में स्थित बहुत ही खूबसूरत झरना हैं जो कि भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है। इस झरने की ऊंचाई कम से कम 400 मीटर की होंगी। यह के प्राकतिक नज़ारे और पानी की कलकार इतनी लुभावनी होती हैं कि हर साल यह पर सैलानी सैर करने जरूर आते हैं।

टाइगर वाटरफॉल

उत्तराखंड राज्य में ही स्थित इस वॉटरफॉल की सुंदरता भी अलग ही निराली हैं। यहाँ उत्तराखंड के चकराता में स्थित हैं। यहाँ की ऊंचाई 312 फ़ीट की हैं। ऊपर से गिरते इस झरने के नीचे जब सैलानी नहाते हैं तो उसका एक अलग ही मजा हैं।

ये भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *