|

भारत में यहाँ सज रहा है दुनिया का सबसे बड़ा Craft Mela, आते है दुनियाभर के लोग; जाने पूरी डिटेल्स

Surajkund Mela 2024: भारत में आयोजित होने वाले सभी विशाल मेलों में से एक है सूरजकुंड मेला। तो चलिए आपको बताते हैं किस दिन से खुलेगा सूरजकुंड मेला, यहां कैसे जा सकते हैं, एंट्री टिकट क्या है।

भारत में एक से बढ़कर एक मेले और त्योहार का आयोजन होता है, साल के अलग अलग समय देश के अलग अलग कोणों में कुछ न कुछ आयोजित होते ही रहता है। इन्हीं तमाम आयोजनों में से एक है भारत का सबसे मशहूर मेला जो कि 2 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। तो आइए इसके बारे में विस्तार से बात करें –

ये भी पढ़ें: सर्दियों में करना चाहते हैं सस्ते में ऊनी कपड़ों की खरीदारी, तो जल्दी पहुंचे दिल्ली के इन बाजारों में

दोस्तों हम बात कर रहे है अंतर्राष्ट्रीय शिल्प उत्सव यानि कि सूरजकुंड मेला 2024 जो कि  दुनिया भर के कलाकारों के लिए अपनी संस्कृति और प्रतिभा दिखाने का एक मंच है जहाँ हर साल देश विदेश के लाखों लोग यहाँ पहुंचते है। 

इस मेले का आयोजन हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा हर साल किया जाता है, मेले में भारत के लगभग हर राज्य से तथा दुनियाभर के 40 देशों से लोग आकर यहाँ अपना स्टाल लगाते है। यहाँ आपको लगभग हर तरह के हैण्डीक्राप्ट आइटम मिल जाता है।

क्यों खास है सूरजकुंड मेला

इस मेले का उद्देश्य हस्तशिल्प, हथकरघा और भारतीय कला को बढ़ावा देना है। शिल्पकार से कलाकार तक सब बड़ी बेसब्री से इस मेले का इंतजार करते है।

मेले में भारत के अलग अलग राज्यों से आए शिल्पकार, कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। यहां देश के प्रत्येक राज्यों की कला संस्कृति का अनुभव होगा।

यह मेला विश्व भर में हैंडीक्राफ्ट मेले के रूप में फेमस है, यहां से एक से एक बेहतरीन हैंडीक्राफ्ट आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि मेले में हर दिन अलग अलग तरह के आयोजन भी होते है जिसमें देश के बड़े कलाकार अपना प्रस्तुति देते है।

सूरजकुंड मेला 2024 थीम

हर वर्ष मेले के लिए एक थीम तय किया जाता है, थीम में भारत के सभी राज्यों में से एक राज्य को चयनित किया जाता है। इस वर्ष 2024 में सूरजकुंड मेला का थीम स्टेट है गुजरात।

ऐसे में इस बार सूरजकुंड मेले में आपको गुजरात से शिल्प कला की अनूठी विविधता देखने को मिलेगी।

सूरजकुंड मेला 2024 डेट एंड टाइम

सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला इस साल 2 फरवरी से शुरू होगा। इसी के साथ ये 18 फरवरी तक आयोजित होगा। ये मेला फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होकर रात के 8 बजे तक चलेगा।

ऑनलाइन बुक कर सकते है टिकट

मेले की टिकट 120 रुपये रहती है और वीकेंड के दौरान ये टिकट 180 रुपये हो जाती है। हालांकि, इस साल टिकट के रुपयों में बदलाव भी हो सकते हैं। आप अपने लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते है।

हर साल समिति की तरफ से  पर्यटकों को डिस्काउंट ऑप्शन भी मिलते हैं, जैसे वैलिड आईडी कार्ड के साथ स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए हफ्ते के दिनों में एंट्री टिकट राशि पर 50 प्रतिशत की छूट होती है। एडल्ट्स, दिव्यांगों और सैनिकों के लिए टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट रहती है।

ये भी पढ़ें: कम बजट के साथ करना चाहते हैं विदेश यात्रा, तो इस देश में हजार रुपए में भी आएगा लाखों का मजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *