भीड़-भाड़ से दूर इन 5 जगहों पर बिताए गर्मी की छुटियाँ, खूबसूरती ऐसी की लौटने का मन नहीं करेगा

गर्मी की छुट्टी की शुरुआत होते ही हम अपने परिवार के साथ किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन इस दौरान मशहूर हिल स्टेशन में पर्यटक इतने ज्यादा जाते हैं की यहाँ पर ज्यादा भीड़ के चलते न तो अच्छे होटल मिल पाते हैं और न ही हम घूमने का आनंद ले पाते हैं।
ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जगह के बारें में बताएंगे जहाँ ज्यादा भीड़ नहीं होने के चलते आप अपनी वेकेशन खूब एंजॉय कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: मालदीव या बाली नहीं अपने भारत में स्थित है यह सबसे यूनिक रिसोर्ट, बन गया है रील और फोटोग्राफी का अड्डा
कूर्ग
कर्णाटक में स्थित कुर्ग हिल स्टेशन सबसे मशहूर स्टेशनो में से एक हैं। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यदि आप कम भीड़ भाड़ और शांत जगह में जाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। यहाँ पर आपको रुकने के लिए अच्छे होटल और खाने- पीने की अच्छी जगह मिल जाएगी।
उदयपुर
झीलों की शहर उदयपुर भी घूमने जाने के लिए बेस्ट जगह में से एक है। यहाँ पर जाकर आप झील के बीच बने महल और अरावली हिल्स पर ऑरिका उदयपुर जैसी कई सारी ठहर सकते है यहां पर आप झील पर जाकर भी शांत वातावरण को एक्सपीरियंस कर सकते हैं।
चैल
हिमाचल प्रदेश में स्थित यह चैल शहर बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यदि आप नेचर से प्यार करते हैं तो आपको इस हिल स्टेशन में जरूर घूमने जाना चाहिए। यहाँ की शिवालिक पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखकर आपका कहीं और जाने का मन नहीं करेगा।
यहाँ पर आप अपने फेमिली के साथ आकर पुरे वीकेंड का मजा कुछ ही दिन में सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां के 7 हजार फीट की ऊंचाई पर बनें ट्री हाउस रिजॉर्ट में भी ठहर सकते हैं। यहां का हरा-भरा वातावरण आपको शांति का एहसास दिलाएगा।
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट में स्थित एक हिल स्टेशन है। यहाँ हिल स्टेशन घने जंगलों और अपनी खूसबूरत जगहों के लिए पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहाँ जाकर भी आप नेचर की ख़ूबसूरती का आनंद ले सकते है।
लोनावला
मुंबई से कुछ दुरी पर स्थित लोनावला गर्मी की छुट्टी में जाने के लिए अच्छे हिल स्टेशनो में से एक है। यहाँ पर सैलानियों के घूमने के लिए बहुत-सी जगहें हैं। यहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है जो सैलानियों के मन को मोह लेती है। यहां आपको लोगों की ज्यादा भीड़ भी नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें