Vande Bharat: बदल गया रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का समय, इस दिन से नए टाइम-टेबल पर चलेगी गाड़ी

झारखण्ड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच संचालित होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर इस वक्त एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे के तरफ से सभी यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर मिली है।

दरअसल रेलवे ने रांची और हावड़ा के बीच चलने वाले वंदे भारत ट्रेन के समय सारणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है, अगर आप भी इस ट्रेन या इस रूट पर यात्रा करते है तो आपके लिए एक अपडेट जानना बेहद ही जरूरी है।

बता दे कि नए अपडेट के बाद हावड़ा से अब यह ट्रेन थोड़ी जल्दी खुलेगी और तय समय से जल्दी रांची पहुंचेगी। दूसरी तरफ रांची से खुलने वाली ट्रेन के टाइम टेबल को नहीं बदला गया है। तो चलिए आपको नए टाइम टेबल के बारे में विस्तार से बताते है –

इस दिन से होगा बदलाव

दक्षिण पूर्व रेलवे ने आधिकारिक सूचना जारी कर बताया कि नई समय सारणी को 10 जून से लागू किया जाएगा, यह नियम केवल ट्रेन संख्या 20897 जो कि हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस है ऊपर लागू किया जायेगा। रांची से यह ट्रेन पहले की तरह ही संचालित होगी।

नए टाइम टेबल के मुताबिक हावड़ा रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से अब एक घंटा पहले रवाना होगी और रांची पूर्व के समय से एक घंटा पहले पहुंचेगी।

ये है नई समय सारिणी

हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से दोपहर 02:35 बजे खुलेगी और खड़गपुर में शाम 04:08 बजे पंहुचेगी और 04:10 पर प्रस्थान करके टाटानगर में शाम 05:45 बजे आगमन के बाद यहां से 05:50 बजे प्रस्थान करेग।  चांडिल में शाम 06:40 बजे आगमन करेगी और 06:41 बजे में प्रस्थान करेगी. इसके बाद रात में 07:23 बजे पुरुलिया में आगमन करके 07:25 पर प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *