चीन में नहीं बिहार में है दुनिया का सबसे खूबसूरत गिलास ब्रिज, खड़े होते ही थम जाती हैं लोगों की सांसें

आपने कभी किसी फिल्म मे ऊंची पर्वत चोटियों के बीच गहरी खाई के ऊपर से गुजरते हुए शीशे का पुल तो जरूर देखा होगा। फिल्मो में दिखाए ग्लास ब्रिज में हमारी भी एक बार जाने की जरूर इच्छा जाग जाती हैं। तो आपको बता दें कि आपकी यह इच्छा अब पूरी हो सकती हैं क्योकि हमारे भारत में भी अब ऐसा ब्रिज मौजूद हैं जहाँ जाकर आप ऊपर से ग्लास ब्रिज का आनंद ले सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं बिहार राज्य के शरीफ जिले के राजगीर में पहाड़ियों के बीच शीशे का पुल की। राजगीर के इस ग्लास ब्रिज को देख ऐसा लगता है मानों ब्रिज आपको जन्नत के खूबसूरत नजारे दिखाने के लिए ले जा रहा है। चलिए आज हम आपको राजगीर के ग्लास ब्रिज के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ेंIRCTC के पैकेज में कीजिए अयोध्या, वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा-वृन्दावन की यात्रा! रहना-खाना सब मुफ्त; जानें डिटेल्स

राजगीर ग्लास ब्रिज

बता दें की चीन की हांगझोऊ ब्रिज को देखकर ही बिहार के राजगीर में ग्लास ब्रिज बनाया गया है। ऐसे ग्लास ब्रिज दुनिया में कुछ गिनी चुनी जगह हैं। इन ग्लास ब्रिज से नीचे देखने पर आपको शानदार व्यू और नज़ारे देखने को मिलते हैं।

बता दें कि राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज है। भारत का पहला ग्लास ब्रिज सिक्किम का पेलिंग ग्लास स्काई वाक हैं। यहां जाकर यकीनन आपको विदेश में खड़े होने जैसी फीलिंग आएगी।

​कितना बड़ा यहाँ है ब्रिज

बिहार के राजगीर का ग्लास ब्रिज 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह चौड़ाई में 6 फ़ीट चौड़ा बना हुआ हैं। इस पुल की मजबूती का पूरा धयान दिया गया हैं। इस 200 फीट ऊंचे ब्रिज को देखने के लिए कभी भी जा सकते हैं।

ब्रिज से देखें सूंदर नज़ारे

इस ग्लास ब्रिज के ऊपर खड़े होकर आप ठीक सैकड़ों फीट नीचे गहरी खाई को निहार सकेंगे। और इस पर चलते हुए आपको ऐसा लगेगा जैसे की आप आकाश में चल रहे हो। आपके लिए यह अनुभव बेहद रोमांचकारी हो सकता है। राजगीर में वैसे तो एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है यहां की पांच पहाड़ियों में से किसी पर्वत के शिखर पर खड़े होकर वादियों को निहारने का अलग ही अनुभव है।

चेयर रोपवे से रत्नागिरी पर स्थित विश्व शांति स्तूप जाने के रास्ते में पर्यटकों को गहरी घाटी के ऊपर हवा में लटके होने का एहसास होता है। साथ ही, राजगीर जू में आप साइक्लिंग, जीप स्काई बुकिंग और वॉल क्लाइम्बिंग का भी मजा ले सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Kumar 💙 (@rahul_k__)

​कितना आ सकता है खर्च

इस ग्लास ब्रिज में घूमने का खर्च आपको 200 रुपए आएगा। जिसमे ग्लास ब्रिज में जाने की एंट्री फीस 50 रुपए और यहाँ घूमने की 150 रुपए हैं। राजगीर ग्लास ब्रिज को देखने का समय सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक है।

​कैसे करें बुकिंग

यदि आप इस ग्लास ब्रिज की बुकिंग करना चाहते हैं तो https://rajgirzoosafari.bihar.gov.in/website/ पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। फिर आप पटना से टैक्सी या बस की मदद से राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज का मजा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *