इंग्लिश नहीं भी आती है तो भी कीजिए इन देशों की यात्रा, बेधड़क बोलते हैं लोग हिंदी

ऐसे बहुत से लोग हैं जो विदेश यात्रा पर जाने का सपना रखते हैं लेकिन अंग्रेजी में हाथ तंग होने की वजह से अभी तक इस सपने को सच नहीं कर पाए हैं।

किसी अन्य भाषा वाले देश में अक्सर बहुत सी समस्याएं सामने आते हैं -जैसे एयरपोर्ट से लेकर होटल में रूम लेने तक वहां के लोकल लोगों से बातचीत करना, विदेश में घूमने के लोग लोकल जगहों की  जानकारी लेना या खाना ऑर्डर करने संबंधी कई समस्याएं सामने आती  हैं

लेकिन आज के हमारे इस आर्टिकल में आपकी यह सारी समस्याएं दूर होने वाले हैं क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे देश की यात्राओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं जहां आप हिंदी भाषा के साथ आसानी से यात्रा कर सकते हैं और बिना  हिचकिचाए लोकल लोगों से भी आसानी से बात कर सकते हैं।

तो चलिए अब जानते हैं कुछ ऐसे देश जहां हिंदी को भारत की तरह ही बोलचाल की भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है-

फिजी

हिंदी भाषा देश में सबसे पहले नाम आता है फिजी देश का. फ़िजी में लगभग 322 द्वीप हैं, और उनमें से लगभग 122 पर लोग रहते हैं। फिजी की सुंदरता ही पर्यटकों को आकर्षित करती है। बहुत से लोग इन द्वीपों पर आराम करने और अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए यहां आते हैं।

credit: Quora

आपको बता दे फिजी देश को छोटा भारत भी कहा जाता है और यहां पर भारत में मनाए जाने वाले सारे बड़े त्यौहार जैसे होली दिवाली दशहरा भी बड़े हरसुल उल्लास से मनाया जाता है।

फिजी में  हिंदी वास्तव में आधिकारिक भाषा है। आपको उत्तर पूर्वी भारत में ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे जो हिंदी में पारंगत हैं। इसलिए, यदि आप यात्रा करने का निर्णय लेते हैं, तो भाषा कोई समस्या नहीं होगी।।

ये भी पढ़ें: अगर देखना चाहते है कच्छ का रण उत्सव, तो IRCTC का ये Tour Package है सिर्फ आपके लिए

नेपाल

हिमालय की गोद में बसा हुआ नेपाल प्रकृति के खूबसूरत मोतियों को अपने अंदर समेटे हुए हैं। यहां का जनजीवन और यहां की सुंदरता लगभग भारत से मिलती-जुलती है। भारत का पड़ोसी देश होने के नाते बड़ी संख्या में हर साल पर्यटक नेपाल की यात्रा पर जाते हैं।

credit: tusk travel

नेपाल के आधिकारिक भाषा नेपाली है परंतु नेपाल में  आपको हिंदी बोलने वाले लोग आसानी से मिल जाएंगे। नेपाली आधिकारिक भाषा होने के बावजूद वहां हिंदी स्वतंत्र रूप से बोली जाती है।

साथ ही आपको मैथिली, भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले लोग आसानी से मिल जाएंगे। इसलिए, यदि आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां भाषा कोई समस्या न हो, तो नेपाल एक बढ़िया विकल्प है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड का छुपा हुआ खजाना है यह जगह! बिना भीड़-भाड़ के देखिए स्वर्ग जैसा नजारा

बांग्लादेश

बांग्लादेश कभी भारत का ही हिस्सा हुआ करता था लेकिन स्वतंत्रता के बाद भारत के दो हिस्सों में बैठने के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान के हिस्से में आया। और कुछ समय बाद पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक नए देश के रूप में अस्तित्व में आया।

credit: observerbd.com

भले ही बंगाली यहां की आधिकारिक भाषा है फिर भी बांग्लादेश भारत का ही हिस्सा हुआ करता था इसलिए आज भी यहां बड़ी संख्या में हिंदी भाषा लोग पाए जाते हैं। जो हिंदी बोलने और समझते हैं।

इसलिए विदेश यात्रा के रूप में बांग्लादेश भी एक अच्छा विकल्प है। जहां आप आप हिंदी के साथ अपनी यात्रा को एक अच्छा अनुभव दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan में एक साथ कीजिए जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर और जयपुर की सैर, बुक करें IRCTC का यह शानदार पैकेज

हमें उम्मीद है इस आर्टिकल के माध्यम से आपको अपनी हिंदी में विदेश यात्रा के दौरान जरूर सहायता मिलेगी. और ऊपर बताए गए किसी भी देश में आप आसानी से अपनी मातृभाषा के साथ एक बढ़िया सी विदेश ट्रिप की योजना बना सकते हैं .

ये भी पढ़ें: बरेली से कुछ ही दूरी पर स्थित है ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन, छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए है परफेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *