नहीं है कोई वैलेंटाइन! तो अपनी सहेलियों के साथ इन खूबसूरत लोकेशन बना लीजिए गर्ल्स ट्रिप का प्लान

फरवरी को प्रेम का महीना भी कहा जाता है। कपल्स के बीच फरवरी के महीने का एक अलग ही क्रेज होता है। फरवरी शुरू होते हैं लोग अपने वैलेंटाइन डे के लिए घूमने फिरने की प्लानिंग शुरू कर देते हैं।

लेकिन अगर आपके पास इस वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए  कोई वैलेंटाइन नहीं है। उन्हें दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है। आप अपनी सहेलियों के साथ मिलकर एक बढ़िया सी ट्रिप प्लान कर सकती हैं। जो आपके फरवरी महीने को एक खूबसूरत और यादगार महीना बना देगी।

आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको गर्ल गैंग के साथ घूमने की कुछ ऐसी खूबसूरत और लड़कियों के लिए सुरक्षित को शेयर डेस्टिनेशन कर रहे हैं, जहां जहां की खूबसूरती आपको अपनी वैलेंटाइन की कमी महसूस नहीं होने देगी। तो चलिए अब जान लेते हैं उन खूबसूरत लोकेशन के बारे में जहां आप अपनी गर्ल्स ट्रिप इंजॉय कर सकती हैं।

जीरो घाटी

अरुणाचल प्रदेश की खूबसूरत जीरो घाटी गर्ल्स ट्रिप के लिए काफी सुरक्षित और शानदार टूरिस्ट प्लेस है। यहां पर घूमने के लिए आपको कई खूबसूरत स्थान मिल जाएंगे। इस खूबसूरत घाटी की सुंदरता आपके मन में बस जाएगी। यहां के प्राकृतिक नजारों का लुक उठाने के साथ-साथ आप कई एडवेंचर्स एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकती हैं।

इस ट्रिप में टैली वैली वाइल्डलाइफ़ सेंचुरी, तारिन मछली प्रपत्र, टिपी ऑर्किड रिसर्च सेंटर, जीरो पुतु, पाको घाटी, रेशम घाटी, मेघना गुफा मंदिर आप आदि लोकेशन जरूर एक्सप्लोर करें।

Credit: lbb.in

मसूरी

उत्तराखंड के देहरादून के करीब स्थित मसूरी भी गर्ल्स ट्रिप के लिए एक आदर्श लोकेशन है। फरवरी के महीने में मसूरी का मौसम काफी सुहाना रहता है। पहाड़ों से पिघलती बर्फ एक अलग ही को देखने का एक अलग ही सुकून होता है।

फरवरी महीने को खास बनाने के लिए यहां के  कई होटलों में खास इंतजाम किए जाते हैं. मसूरी में घूमने के लिए काफी अच्छी लोकेशन है। इसके अलावा आप अगर एडवेंचर्स एक्टिविटीज की शौकीन है तो आप अपनी ग्रुप के साथ कैंपेनिंग, ट्रैकिंग माउंटेनियरिंग का भी आनंद ले सकती हैं।

जोधपुर

वैसे घूमने फिरने के साथ  शॉपिंग करने का शौक तो सभी लड़कियों को होता है। तो फरवरी के महीने में राजस्थान के जोधपुर शहर में घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको कई पुराने ऐतिहासिक किले, खूबसूरत झीलें, मिलते हैं।

इसके अलावा आप यहां के स्थानीय बाजारों में ट्रेडिशनल कपड़ों, ट्रेडिशनल हैंडबैग जूतियां और खूबसूरत रंग बिरंगी चूड़ियों की भी शॉपिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको जोधपुर में खाने पीने की लजीज व्यंजनों की वैरायटी भी मिलती है।

Credit: lbb.in

कंचनजंगा

अगर आपकी फ्रेंड सर्कल में ज्यादातर गर्ल्स शांत वातावरण, हरे भरे जंगल झरने और खूबसूरत पहाड़ों की दीवानी है। तो सिक्किम का कंचनजंगा  भी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यहां प्रकृति की खूबसूरती के साथ एक एडवेंचर्स ट्रिप प्लान कर सकते हैं। साथ ही यहां पर आपको सफर के दौरान हर प्रकार की सेफ्टी भी मिलती है।

अंत में हम आपसे यही कहना चाहेंगे कि फरवरी के सुहाने मौसम में अगर आप भी अपनी सहेलियों के साथ एक छोटी सी ट्रिप करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऊपर बताएं लोकेशन को जरूर एक्सप्लोर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *