भारत की ये 5 जगहें लगती है किसी दूसरी दुनिया जैसी, जरूर बनाए यहाँ घूमने का प्लान

भारत दुनिया के उन खूबसूरत देश में से एक है जहां प्रकृति का हर एक रूप दिखाई देता है। भारत के अलग-अलग स्थान पर आप मौसम के अनुसार प्रकृति का एक अलग चेहरा देख सकते हैं।
यहां की इसी सुंदरता के कारण इसे ईश्वर का देश भी कहा जाता है। यह देश धार्मिक दृष्टि से तो पुरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह पर्यटन की दृष्टि से भी दुनिया के सबसे खूबसूरत देश में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को लुभाती है।
अगर आप भी भारत की सबसे खूबसूरत जगह को देखना चाहते हैं जहां प्राकृतिक सुंदरता कूट-कूट कर भारी हो, तो आज में आपको भारत में स्थित ऐसी 5 जगह के बारे में बताउंगी जहाँ जाकर आपको लगेगा की आप किसी और दुनिया में आ गए हो।
ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ होगा विदेश यात्रा का सपना पूरा, सस्ते में आया IRCTC का 10 दिन का इंटरनेशनल पैकेज
डबल डेकर लिविंग रुट ब्रिज
मेघलाय यह डबल डेकर लिविंग रुट ब्रिज 200 साल से भी पुराना हैं। यह सबसे लोकप्रिय रुट ब्रिज हैं। यह ब्रिज 3 किलोमीटर लम्बा है जो गांव टायर्ना गांव से शुरू होता है। यह पुल 2400 फीट की ऊंचाई पर है।
यह पर जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं हैं। इसे चढ़ना बहुत ही कठिन काम हैं। इसलिए जब भी आप इस पूल में जाने का प्लान बना रहे है तो ये ध्यान देना जरुरी हैं कि व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।
मार्बल रॉक भेड़ाघाट
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के पास माँ नर्मदा नदी के किनारे यह मार्बल रॉक बेहद ही खूबसूरत हैं। यह के सूंदर नज़ारे संगमरर चट्टानों के बीच बहती नदी आपको मोहित कर लेंगी। इसके साथ ही यह पर धुआँधार वॉटरफॉल भी हैं जिसे देखने और घूमने अलग- अलग देशो से पर्यटक आते हैं।
कुम्भलगढ़ फोर्ट
राजस्थान में स्थित कुंभलगढ़ किला एक मेवाड़ किला है जो अब अरावली पर्वतमाला की ऊंची चट्टानों में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह पर जाकर आप इस किले कि खूबसूरती को देख सकते हैं।
इस किले की खासियत इसकी 36 किमी लंबी दीवार है। और इस लम्बी दिवार के कारण ऐसा बोला जाता हैं कि इस किले को कभी युद्ध में जीता नहीं गया। कुंभलगढ़ किला परिसर में लगभग 360 मंदिर हैं, जिनमें से 300 जैन मंदिर हैं, और बाकी हिंदू हैं।
वैली ऑफ़ फ्लावर
उत्तराखंड में स्थति यह फ्लावर वैली एक राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह की प्राकतिक सुंदरता और चारों तरफ घिरे रंग- बिरंगे फूल आपके यहाँ जाने से आपको रोक नहीं पाएंगे। यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर तक हैं। इसी बीच यहाँ पर रंग- बिरंगे फूल खिलते हैं। जिन्हे आप देख सकते हैं।
लक्षदीप
भारत में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत आइलैंड है, जहां जाने का सपना हर कपल का होता है। यह आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए जरूर जाए।
तो भारत की इन 5 जगह में जाकर आप अपने वीकेंड को और भी शानदार और यादगार बना सकते हैं।
ये भी पढ़े