घूमने का है शौक लेकिन बजट दे रहा है टेंशन, बस 5-7000 में मध्य प्रदेश की खास लोकेशन को एन्जॉय

Madhya Pradesh Budget Destinations: क्या आप अपनी वेकेशन प्लान कर रहे हैं लेकिन टाइट बजट की वजह से कोई परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं। तो आज हम आपको मध्य प्रदेश का एक के कुछ ऐसे पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप केवल 5 से 7000 रुपए तक खर्च करके एक बढ़िया वेकेशन इंजॉय कर सकते हैं।
यह खास लोकेशन बेहद ही खूबसूरत होने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी हैं कम से कम रुपए खर्च शानदार एंजॉय कर सकते हैं। मध्यप्रदेश किए लोकेशन ऐतिहासिक होने के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती से भी भरपूर है।
खजुराहो
मध्य प्रदेश के खजुराहो। के खूबसूरत ऐतिहासिक मंदिर पूरी दुनिया में अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए जाने जाते हैं जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान इस खूबसूरत लोकेशंस पर घूम सकते हैं।

खजुराहो में सनराइज और सनसेट कभी भी खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है इसके साथ-साथ आप यहां पर खूबसूरत रनेह वॉटफॉल, ग्रैंड कैन्योन और केन घड़ियाल सैंक्चुअरी इंजॉय कर सकते हैं।
ग्वालियर
मध्य प्रदेश का ग्वालियर दुनिया भर में पर्यटक स्थलों में अग्रणी श्रेणी में गिना जाता है। ग्वालियर यात्रा के दौरान आप कम बजट में पर्यटक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। यहां आपको प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ कई ऐतिहासिक लोकेशन भी देखने को मिलते हैं।

ग्वालियर यात्रा के दौरान आपको मानसिंह पैलेस जय विलास महल सास बहू मंदिर और सूर्य मंदिर जैसे लोकेशन को एक्सप्लोर अवश्य करना चाहिए।
ओरछा
मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान आपको ओरछा अवश्य विजिट करना चाहिए। की जगह बेहद ही शांत और छोटी होने के बावजूद भी पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है। घूमने के लिए आपको कहीं खूबसूरत लोकेशन मिल जाती है। यहां पर का किला है ओरछा को राजा राम की नगरी में कहा जाता है।

ओरछा में राजाराम के महल के अलावा आप शीश महल लक्ष्मी पैलेस कंचन घाट चतुर्भुज मंदिर जैसी अन्य लोकेशन पर अपनी ट्रिप इंजॉय कर सकते हैं।
मांडू
इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह बेहद ही खास है। 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मांडू को भी आप अपनी मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान घूम सकते हैं। बहुत कम बजट में भी आप खूबसूरत लोकेशंस को विजिट कर सकते हैं।

मांडू में घूमने के लिए आपको होशंग में शाह का मकबरा बाल बहादुर का पैलेस चंपा बावली जहाज महल हिंडोला महल और अशरफी महल जैसे कई ऐतिहासिक स्थल मिल जाते हैं . जहां आप प्राचीन समय की अद्भुत वास्तुकला का आनंद ले सकते हैं।
चंदेरी
अगर आप कम बजट अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश का चंदेरी शहर आपके लिए एक आदर्श लोकेशन लोकेशन है । चंदेरी का नाम यहां पर बनने वाली खास प्रकार की साड़ियों की वजह से इस जगह को दिया गया है लेकिन सदियों के साथ-साथ यहां के पर्यटक स्थल भी यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

बावड़ियों के शहर के नाम से मशहूर चंदेरी में आपको कई ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं जहां आप बहुत ही कम बजट में यादगार ट्रिप इंजॉय कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको जमा मस्जिद, कटी घाटी, कौशल महल, राजा रानी महल, चंदेरी संग्रहालय के साथ-साथ बादल महल जैसी कई ऐतिहासिक लोकेशन मिल जाते हैं।
पचमढ़ी
पचमढ़ी, मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान सबसे अधिक घूमे जाने वाला हिल स्टेशन है। इस लोकेशन पर आप को प्रकृति की सुंदरता से भरपूर कई प्राकृतिक लोकेशन देखने को मिलती है। कम बजट वाले यात्रियों के लिए यहां पर रहने और खाने के लिए अच्छे स्थान मिल जाते हैं।

सतपुड़ा की रानी के नाम से मशहूरपचमढ़ी में आपको खूबसूरत पहाड़ियां झरने और जंगल देखने को मिलते हैं। प्रकृति की गोद में बसे पचमढ़ी मैं आपको खूबसूरत नजारों के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी देखने को मिलते है।