गर्मी की छुट्टी में जरूर करें Assam के इन जगहों की सैर, हमेशा के लिए यादगार बन जायेगा ट्रिप

वीकेंड पड़ते ही लोग हमेशा लोग परिवार संग कही घूमने जाने का प्लान कर ही लेते हैं। हमारे भारत देश इतना विविधता से भरा देश हैं कि यहाँ के हर राज्य में आपको अलग संस्कृति और रहन सहन देखने को मिल जाता हैं।

ऐसे ही नार्थ ईस्ट भारत में स्थित असम राज्य एक बेहद ही खूबसूरत राज्य हैं। अगर आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो नॉर्थ ईस्ट भारत का असम राज्य इसके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

भारत के खूबसूरत पहाड़ी राज्य असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है। यह राज्य पहाड़ियों, चाय के बागानों, जंगलों और नदियों से भरा पड़ा है। यह एक ऐसा राज्य है जहां पर जानवरों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं।

यहां की नदियां शानदार पहाड़ियां और जीव-जंतु इसे प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग बनाते हैं तो चलिए आज हम आपको असम के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारें में बताते हैं जहाँ आप जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  अब से Nainital की इन जगहों को देखने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, नहीं तो करना पड़ेगा अधूरा ट्रिप

काजीरंगा नेशनल पार्क

काजीरंगा नेशनल पार्क असम का सबसे फेमस नेशनल पार्क है। यह पार्क पूरी दुनिया में एक सींग वाले गैंडे के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। इस पार्क को 1985 में विश्व विरासत स्थल में भी शामिल किया गया है।

यह पार्क गेंडो के अलावा बाघ के लिए के हवा बालों के लिए भी प्रसिद्ध है यहां आपको कई प्रकार के जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SACHIN BHARALI (@sachin_bharali)

गुवाहाटी

गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा असम का सबसे बड़ा शहर है यह शहर असम के अन्य शहरों की तुलना में आधुनिक और शानदार है यहां पर यह जू भी है जिसे असम स्टेट जो के नाम से जाना जाता है इस जू में कई प्रकार के पशु-पक्षी भी आप देख सकते हैं।

जोरहाट

जोरहाट असम की संस्कृति इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए एक अच्छा शहर है। जोरहाट यहाँ के स्थित चाय के बागानों के लिए भी प्रसिद्ध है यहां आस-पास 135 चाय के बागान स्थित है। यहां पहुंच कर पर्यटक खूबसूरत चाय के बागानों और असम की संस्कृति को देख सकते हैं।

माजुली

माजुली जोरहाट शहर से 20 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित एक द्वीप है जो कि 1250 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है यहां की संस्कृति बेहद ही अलग और रोचक है।

माजुली को असम की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित यह द्वीप सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।

कामाख्या मंदिर

असम में स्थित कामख्या मंदिर पुरे भारत देश में सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक हैं। यह एक प्रमुख शक्तिपीठ है और तांत्रिक पूजा का केंद्र है। हर साल इस मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

शिवसागर

शिवसागर असम का एक सांस्कृतिक शहर है जो कि ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है यहां घूमने के लिए अहुम संग्राहलय मानव निर्मित झील रुद्रसागर टेंक, गौरी शंकर टैंक, रांगघर, तालातल घर,और शिवडोल अच्छे माने जाते हैं। 

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *