लाल किला और इंडिया गेट हुआ बोरिंग! फैमिली को लेकर जाए दिल्ली के इन 4 कमाल के जगहों पर

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बस जॉब से घर और घर से जॉब इतना ही लोगो के पास बचा हुआ हैं। काम काज के तनाव के कारण लोग अपना वीकेंड को भी अच्छे से एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज आपको दिल्ली में मौजूद कुछ ऐसे स्थान के बारें में बताने जा रही हूँ। जहाँ आप अपने परिवार के संग वीकेंड का मजा ले सकते है।

दिल्ली के इन 4 कमाल के जगहों पर फॅमिली के साथ जरूर जाए !फॅमिली को जरूर ले जाए!

वासुदेव घाट

दिल्ली में स्थित वासुदेव घाट जाकर आपको शांति और प्रकृति के साथ धार्मिक स्थल का भी अनुभव होगा। यहाँ जाकर आप यमुना नदी के पास बैठकर इस भीड़ बाद वाली दुनिया से दूर अपना परियर के साथ समय बीता सकते हैं। इसके अलावा आप रविवार के दिन यहाँ की आरती में भी शामिल हो सकते है।

नैनी झील

गर्मी से बेहाल इस चिलचिलाती धुप से राहत पाने के लिए आप राजधानी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में स्थित नैनी झील जा सकते हैं। जहाँ जाकर आप ठन्डे- ठन्डे पानी और शांत हवा का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही आप यह पर कुछ एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते है। इस झील की एंट्री बिलकुल फ्री हैं।

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज

शहर के शोर शराबे से दूर यह गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज 20 एकड़ की भूमि में फैला हुआ हैं। यदि आप प्रकृति का दीदार करना चाहते हैं तो इस जगह जरूर जाए। यह  आपकी स्पर्श, दृष्टि, गंध, ध्वनि और स्वाद की इंद्रियों को उत्तेजित करने के लिए बनाया गया है और यह एक स्वर्ग है।

यह पर बाग़ के किनारे पर पानी के नहर बनाए गए हैं जिसमें धीमी गति फव्वारे चलते हैं। जो की लोगो के लिए सेल्फी पॉइंट भी बन गया हैं। यहाँ जाने के लिए  इस गार्डन के एंट्री फीस ₹35 है।

हौज खास विलेज

दक्षिण दिल्ली में स्थित का हौज़ खास विलेज, स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय इलाका है। जिसे HKV के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर आपको दिल्ली के बहुत से लोग घूमते हुए मिल जायेंगे। हौज़ खास विलेज में प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलता है. यहां मुगल स्थापत्य शैली की आधुनिक इमारतें भी हैं।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *