मजे ही मजे! बिना वीजा के घूम सकते हैं ये 5 खूबसूरत देश, भारतीयों के लिए है खास सुविधा

अगर आपको विदेश यात्रा का शौक है और आप वीजा के चक्कर में कुछ जगहों पर जा नहीं पा रहे है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि आज हम आपके साथ कुछ 5 ऐसे खूबसूरत देशों के बारे में जानकारी शेयर करने जा रहे है जहाँ आप बिना वीजा के ही मजे से घूम पाएंगे।

वर्तमान में इस वक्त कुल 62 देश ऐसे है जहाँ भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है, इन देशों की यात्रा के लिए आपको केवल अपना पासपोर्ट दिखाना है, बाकी वीजा प्रक्रिया और शुल्क नहीं लगते। आइए जानें उन देशों के बारे में, जो 15 से 90 दिन के लिए भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस ऑफर करते हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार में है जन्नत तो बाहर क्यों जाए, ये रहे मानसून के 5 सबसे खूबसूरत लोकेशन

भूटान

भारत का मित्र देश भूटान घूमने के लिए सबसे करीब और सस्ता है। अच्छी बात यह है कि यहां भारतीयों को 15 दिन के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलती है। हिमालय में बसा यह देश अपनी हरियाली, बर्फ से ढकी चोटी, मठों और आध्यात्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हवा में आप खुद को प्रकृति से जुड़ा हुआ और पहले से ज्यादा खुशहाल पाएंगे।

भूटान की राजधानी थिम्पू में बौद्ध मठ, राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन और बाजार घूमने के प्रमुख आकर्षण हैं। पारो घाटी में स्थित टाइगर नेस्ट मठ, जो कि पहाड़ की चोटी पर बसा है, भूटान का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल पर्यटकों को मनमोहित कर देता है।

मॉरीशस

हिंद महासागर के बीचों बीच स्थित मॉरीशस अपने खूबसूरत बीच, क्रिस्टल क्लियर पानी, फन, एडवेंचर, फैमिली टाइम और हनीमून के लिए फेमस है। मॉरीशस में ठहरने के लिए आलीशान रिजॉर्ट हैं जो स्वादिष्ट व्यंजन ऑफर करते हैं। भारतीय पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा के 90 दिन तक मॉरीशस में ठहरने की अनुमति है।

मॉरीशस के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पोर्ट लुइस, ग्रैंड बे, और ब्लैक रिवर गॉर्जेस नेशनल पार्क शामिल हैं। यहाँ की वन्यजीव विविधता और समुद्रतटों की सुंदरता पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है।

थाईलैंड

थाईलैंड को साउथ एशिया का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां भारतीय पर्यटक 30 दिन तक वीजा फ्री घूम सकते हैं। यह देश अपने भव्य मंदिरों, ऐतिहासिक स्थलों और बीच के लिए फेमस है। थाईलैंड में दुनियाभर से कपल और यूथ हॉलीडे एंजॉय करने आते हैं।

थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में बैंकॉक, पटाया, फुकेत और चियांग माई शामिल हैं। बैंकॉक के ग्रांड पैलेस, वाट फ्रा केव और वाट अरुण जैसे मंदिर थाईलैंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हैं। पटाया का नाइटलाइफ और फुकेत का सुंदर समुद्रतट पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं।

डोमिनिका

कैरिबियन क्षेत्र में स्थित डोमिनिका को नेचर आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस देश में भारतीय 6 महीने तक बिना वीजा के सैर-सपाटा कर सकते हैं। यहाँ के पिटॉन्स नेशनल पार्क में 1,342 मीटर ऊँचा ज्वालामुखी देख सकते हैं। इस खूबसूरत देश में पहाड़, झरने और हरियाली से भरे जंगल उपलब्ध हैं।

डोमिनिका की राजधानी रोसो में स्थित डोमिनिका म्यूजियम और नेशनल ट्रेल्स पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण मन को शांति प्रदान करते हैं।

मलेशिया

मलेशिया ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए 31 दिसंबर 2024 तक वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है। इस देश में ऊंची आलीशान इमारतों के अलावा शानदार नाइट लाइफ, बेहतरीन खाना, ऐतिहासिक और आधुनिक माहौल, खूबसूरत समुद्र तट और वन्यजीवों से भरे नेशनल पार्क भी हैं।

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पेट्रोनास ट्विन टावर्स, मीनारा टावर और बाटू गुफाएं प्रमुख आकर्षण हैं। पेनांग और लंगकावी के समुद्रतट और जॉर्ज टाउन की सांस्कृतिक धरोहर पर्यटकों को आकर्षित करती है।

दुनिया को देखने और नई जगहों का अनुभव करने के लिए ये वीजा फ्री देश भारतीय पर्यटकों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। तो अपने बैग पैक करें और इन देशों की यात्रा पर निकल जाएं, जहां आपको न वीजा की चिंता करनी है और न ही अधिक खर्च का बोझ उठाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *