जन्नत है हिमाचल की यह छुपी हुई खूबसूरत जगह, नहीं करेगा वापस आने का मन

घूमना एक नशा है और जिसे यह नशा लगता हैं ये वही जानता है कि कितना मजा आता हैं पूरी दुनिया में घूमने का, अलग-अलग चीजों को देखने और उन्हें महसूस करने का। हमारा भारत देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहाँ के पहाड़, झील, नदियां मन को मोह लेती हैं।

भारत में ऐसे ही कई सारी जगह है जो आपको अपने और आकर्षित करेगी ऐसे ही हिमाचल प्रदेश की वादियां भी इतनी लुभावनी होती हैं कि हर पर्यटक यह एक बार जरूर जाते हैं।

हर साल लाखों की संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश की सैर करते है खासकर मनाली और शिमला में लोग ज्यादा मात्रा में जाते हैं। लेकिन हिमाचल में इन जगहों के अलावा भी घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं।

जहां का शांत वातावरण आपको आराम और सुकून तो देगा यदि आप भी इस बार हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं और गांव के शांत वातावरण को महसूस करना चाहते है।

तो आज में आपको आपके बजट में हिमाचल प्रदेश के तोष गांव में घूमने का प्लान बताने वाली हूँ। आइए देखते हैं इसके बारे में डिटेल में।

क्यों घूमे तोष में

यदि आप प्रकृति के दीवाने हों और उसे पास से महसूस करना चाहते है तो हिमाचल प्रदेश में स्थित यह तोष गाँव आपके लिए एक परफेक्ट जगह हो सकती हैं। पार्वती घाटी पर स्थित यह तोष गांव समुद्र तट से करीब 7900 की ऊंचाई पर बसा है।

शहर की इस भागदौड़ और चहलपहल से दूर इस गांव में आप साफ़, हवा खूबसूरत पहाड़, बर्फ, झरने और झील का आनंद उठा सकते हैं। 

ट्रेकिंग का ले मजा

यदि आपको ट्रेकिंग करने का शौक हैं तो यहाँ आप ट्रेकिंग और इसके अलावा कई और एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं। इसके साथ ही आप यहाँ की लोकल पार्टी में भी शामिल होकर वह के कल्चर के बारें में जान सकते हैं।

कितना होगा खर्चा

तोष गाँव में रहने के लिए यहाँ पर किसी होटल की व्यवस्था नहीं हैं यह रुकने के लिए आप रिसोर्ट ले सकते हैं। इसके अलावा आप गांव में रहने वाले लोगो से बातचीत कर उनके साथ रह सकते हैं।

ये आपको उनके बीच रह कर उनकी संस्कृति, खान पान के बारें में जांनने का ज्यादा अच्छे से मौका मिलेगा। यह रुकने के लिए आपको बाकि जगह से कम खर्चा आएगा।

किस समय जाना हैं सही

यदि आप तोष जाने का प्लान बना रहे है तो सर्दी में इस जगह में जाना सबसे अच्छा हो सकता हैं। क्योकि इस समय आप यहाँ पर गिरती बर्फ, बर्फीले पहाड़ को देखने का आनंद उठा सकते हैं।

ये भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *