दर्शन करने जा रहे मथुरा-वृंदावन! घर के लिए जरूर लेकर आये ये 2 चीजें, माना जाता है शुभ

भारत में टूरिज्म के मामले में सबसे पहला नाम आता है धार्मिक टूरिज्म का, हमारे देश के हर कोने में हर धर्म के स्थान है जहाँ देश और विदेशों से भक्त दर्शन करने आते है।

इन्हीं जगहों में से एक काफी पॉपुलर जगह है मथुरा-वृन्दावन, राधा कृष्ण के इस नगरी का दर्शन करने दूर दराज से पहुंचते है। ऐसे में अगर आप भी यहाँ की यात्रा प्लान कर रहे तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

आज हम आपको उन दो चीजों के बारे में बताने जा रहे है जो आपको अपने दर्शन के बाद जरूर करना चाहिए, हम आपको 2 चीजों के बारे में बताएँगे जो आपको वृन्दावन से अपने घर लेकर आना चाहिए –

ये भी पढ़ें: नैनीताल जा रहे तो नोट कीजिए ये 5 सस्ते होटल्स! मात्र 130 रुपये में रहने की व्यवस्था; मिल जायेगा डबल बेड

1. वृंदावन की मिट्टी

जानकारों और विद्वानों का मानना है कि वृंदावन से थोड़ी सी मिट्टी लेकर जाना चाहिए। इसे घर में भगवान की पूजा वाले स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहते है कि वृन्दावन की मिटटी को तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखने से सुख-सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।

वृंदावन भगवान कृष्ण की जन्मस्थली और लीला भूमि है। ऐसे में यहाँ की मिट्टी को पवित्र माना जाता है और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने का साधन माना जाता है।

2. यमुना नदी का जल

वैसे तो हम सभी गंगा जल के महत्व को जानते ही है लेकिन यमुना नदी को भी गंगा नदी के समान पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि यमुना नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं।

यमुना नदी का जल घर पर छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां दूर होती हैं। ऐसे में इन दो चीजों को लाकर आप अपने घर में वृंदावन की पवित्रता और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद ला सकते हैं।

इन चीजों को भी लाए घर

  • वृंदावन से प्रसाद: आप प्रसाद स्वरूप लड्डू, पेठे, या अन्य मिठाईयां ला सकते हैं।
  • वृंदावन की तस्वीरें: आप भगवान कृष्ण के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की तस्वीरें ला सकते हैं।
  • वृंदावन की हस्तशिल्प: आप लकड़ी, धातु या मिट्टी से बनी हस्तशिल्प वस्तुएं ला सकते हैं।

वृंदावन से ये चीजें लाकर आप अपनी यात्रा की यादों को सहेज सकते हैं और अपने घर में भक्ति और सकारात्मकता का माहौल बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *