यूं ही नहीं इस राज्य को कहते है “भगवान का घर”, इन जगहों को देख भूल जायेंगे सबकुछ

केरला, जिसे भगवान का देश के नाम से भी जाना जाता हैं। यह राज्य भारत के सबसे खूबसूरत स्टेट में से एक हैं। यहाँ का वातारवण, मौसम और चारो और हरियाली को देखने हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस एक राज्य में आपको बीच, माउंट एवेरस्ट, ट्री प्लांटेशन, और यह का कल्चर एक साथ देखने को मिलता हैं।

ऐसा कहा जाता है कि प्रकृति को नजदीक से देखना हैं तो केरला जरूर जाए। तो अगर आप भी केरला की एक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आज की पोस्ट में मैं आपको केरला की कुछ शानदार जगह के बारें में बताउंगी जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

केरल में घूमने के लिए बेस्ट जगह

वायनाड

वायनाड एक केरला के फेमस हिल स्टेशनों में से एक हैं। यह समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ पर जाकर आप चाय और मसालों के बागानों को पास से देख कर उनकी महक और वह की हरियाली का आनंद ले सकते हैं। यहाँ पर आप अपने पार्टनर के साथ आ सकते है।

थेक्कडी

केरला में स्थित थेक्कडी सबसे ज्यादा घूमने जाने वाले स्थलों में से एक हैं। यदि आप प्रकृति की सुंदरता को महसूस करना चाहते हैं तो यह जरूर जाए। यहाँ पर भी आपको चाय, कॉफ़ी, और मसालें के बागान देखने को मिल जाएंगे। यहाँ पर पेरियार झील और पेरियार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जगह पर घूम सकते हैं। यहाँ पर आने का सही समय अक्टूबर से फरवरी महीने के बीच होता है।

मुन्नार

समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केरल का यह शहर मुन्नार पर्यटकों के लिए सबसे फेवरेट जगह में से एक है। यहाँ के  ऊंचे-ऊंचे बादलों, खूबसूरत पहाड़ों और घुमावदार पहाड़ियों के शानदार नजारे मुन्नार को काफी स्पेशल बनाते हैं।

मुन्नार एक टाइम पर ब्रिटिश इंडिया का समर रिसोर्ट भी हुआ करता था। और आज भी यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। यहाँ कर आप ट्रैकिंग, कैंपिंग और बोटिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

अलेप्पी

केरल के इस फेमस डेस्टिनेशन अलेप्पी में पर्यटक बेकवाटर का मजा लेने के लिए आते हैं। अलेप्पी को पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है। यहाँ पर ज्यादा संख्या में कपल अपना हनीमून बनाने आते हैं। और यहाँ आने का सही समय नवंबर से फरवरी के बीच का होता हैं। इस खूबसूरत जगह में जाकर आप  वेम्बनाड झील, मरारी बीच, अल्लेप्पी बीच, सेंट मैरी फोरेन चर्च आदि घूम सकते हैं।

वर्कला

यदि आप धार्मिक जगह का आनंद लेना चाहते हैं तो वर्कला हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। वर्कला में घूमने के लिए आप वर्कला बीच, जनार्दन स्वामी मंदिर, विष्णु मंदिर, सरकारा देवी मंदिर, वर्कला एक्वेरियम और वर्कला सुरंग जा सकते हैं। वर्कला एक ऐसी जगह है, जहां चट्टानें अरब सागर से सटी हुई हैं। यहाँ पर आने का सही समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *