मानसून में अगर ये नहीं देखा तो क्या देखा! महाराष्ट्र की इन 5 जगहों पर खो जायेगा मन

मानसून में प्रकृति जितनी सुंदर लगती है उतनी शायद किसी और मौसम में नहीं लगती हो, और यही वजह है कि पहले बारिश के साथ ही हर किसी का मन इन बारिश की बूंदों के साथ झूमने लगता हैं। उमड़ते-घुमड़ते बादलों के इस मौसम में हर किसी का मन सैर सपाटा करने का होता हैं।

ऐसे में हर कोई इस सुनहरे मौसम में घूमने के लिए निकल जाता हैं। यदि आपका भी मानसून के इस सीजन में घूमने जाने का मन हैं तो आज हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसी जगह के बारें में बताने जा रहे हैं जहाँ आप मानसून का भरपूर मजा ले सकते हैं क्योंकि
मानसून के दौरान इस राज्य की खूबसूरती देखने लायक होती हैं।

मालशेज घाट

महाराष्ट्र में स्थित यह मालशेज घाट की ख़ूबसूरती मानसून में देखने लायक होती हैं। यह  मुंबई से लगभग 130 किलोमीटर की
दूरी पर है। मानसून की शुरुआत होते ही हजारों सैलानी इस घाट में घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। समुद्र तल से लगभग 7000 से भी अधिक फिट के ऊंचाई पर मौजूद मार्शल घाट मानसून के दौरान लोकप्रिय पिकनिक स्थल और ट्रैक्टर्स प्रेमियों के बीच काफी फेमस रहता है। 

मानसून के समय मालशेज घाट में हर तरफ हरियाली दिखाई देती है। मानसून के आते ही यहाँ की वादियां रोमांचिक हो जाती हैं ऊंचे- ऊंचे बादलों से टकराते पहाड़ और ठंडी हवा आपका पूरा दिन बना देती हैं। 

माथेरान

मानसून के समय घूमने की बात होती हैं तो माथेरान का नाम जरूर आता हैं। यह मुंबई से लगभग 83 किमी की दूरी पर है। मानसून के समय इस हिल स्टेशन की ख़ूबसूरती अपनी चर्म सीमा पर होती हैं।

मानसून में जब बड़े-बड़े पहाड़ों से पानी नीचे गिरता है तो नज़ारा बेहद ही सूंदर और मंत्रमुग्ध करने वाला होता है। माथेरान में मौजूद टॉय ट्रेन का सफर भी लोकप्रिय है। माथेरान में आप कर चारलोक झील, मंकी पॉइंट, शिवाजी की सीढ़ी, अलेक्जेंडर पॉइंट जैसी बेहतरीन जगह को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

MATHERAN, MAHARASHTRA, INDIA, 20 JULY 2017 : The Matheran Hill Railway heritage train with tourist on Matheran Railway track, this heritage train for joy of tourists visiting the famous hill station.

पंचगनी

मुंबई से लगभग 244 किमी की दूरी पर है। यह मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है दरअसल मानसून के दौरान यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत होती हैं। यह राज्य का फेमस और सबसे ठंडा हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन का नाम सहयाद्रि पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह से रखा गया हैं।

लोनावला

मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है मुंबई पुणे राजमार्ग पर स्थित लोनावला मानसून में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां पर आपको झील-झरने और पहाड़ और प्रकृति के सूंदर नज़ारे देखने को मिलते हैं।

यहाँ जाने का सही समय जून से लेकर सितंबर तक बेस्ट होता हैं। इस समय  यहाँ पर पर्यटक की ज्यादा भीड़ देखने को मिलती हैं।यहां आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती हैं।

अंबोली

इस खूबसूरत हिल स्टेशन को महाराष्ट्र की क्वीन भी कहा जाता है। नेचुरल ब्यूटी लवर्स के लिए यहाँ हिल स्टेशन पसंदीदा जगह में से एक हैं। यह मुंबई से लगभग 450 किमी की दूरी पर है। महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग जिले में स्थित ये हिल स्टेशन अपने खूबसूरत पेड़-पौधों के लिए मशहूर है।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *