सिर्फ ताजमहल ही नहीं! आगरा की ट्रिप को बनाना है यादगार तो आसपास की इन जगहों को जरूर घूमें

आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में ताजमहल का ख्याल आता है। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की खूबसूरती तो लोगों के दिल में बस ही जाती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं, ताजमहल के अलावा भी आगरा में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। तो यदि आप आगरा की ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो ताजमहल के अलावा भी इन जगह को भी एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मानसून में जन्नत देखना है! निकल जाइए इन 8 कमाल के रोड ट्रिप्स पर, नजारे है कमाल

मीना बाजार

यह बाजार आगरा किले के पास स्थित है और इसका इतिहास हुमायूं के शासनकाल से जुड़ा हुआ है। पहले यह बाजार खासतौर पर महिलाओं के लिए लगाया जाता था, लेकिन अब इसे कोठी मीना बाजार कहा जाता है। यहां आपको कपड़े और अन्य चीजों की अच्छी वैरायटी मिल जाएगी।

मेहताब बाग

अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो मेहताब बाग जरूर जाएं। ताजमहल के ठीक सामने यमुना नदी के पार स्थित यह बाग एक बेहतरीन फोटो स्पॉट है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आगरा आकर आपने मेहताब बाग नहीं देखा, तो आपकी यात्रा अधूरी रह गई।

आगरा का किला

इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए आगरा का किला एक शानदार जगह है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है। यहां का दरबार और किले की भव्यता आपको पुराने जमाने में ले जाएगी।

फतेहपुर सीकरी

ताजमहल और आगरा किले के अलावा, फतेहपुर सीकरी भी देखें। यह आगरा से करीब 37-38 किलोमीटर की दूरी पर है। इस ऐतिहासिक शहर में मुगल सम्राट अकबर का महल और कई अन्य महत्वपूर्ण स्मारक हैं।

आगरा कैसे पहुंचें?

अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं, तो आगरा कैंट स्टेशन पर उतर सकते हैं। इसके अलावा, ईदगाह रेलवे स्टेशन, आगरा सिटी, राजा की मंडी और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन भी विकल्प हैं। आगरा कैंट स्टेशन से ताजमहल के लिए टैक्सी या ऑटो रिक्शा ले सकते हैं। आप बस या अपनी गाड़ी से भी आगरा पहुंच सकते हैं।

तो इस बार अपनी आगरा यात्रा को और भी खास बनाएं। ताजमहल के साथ-साथ इन शानदार जगहों का भी लुफ्त उठाए।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *