Agra Black Taj Mahal: आगरा में अब करें काले ताजमहल का दीदार, बहुत अद्भुत है इसकी बनावट

उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत शहर आगरा अपनी ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति के लिए मशहूर है। यहाँ स्थित ताजमहल, प्यार की एक अनोखी मिसाल है, जो हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजमहल जितना खूबसूरत है, उतना ही खूबसूरत “काला ताजमहल” भी है? चलिए, आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

कहां है काला ताजमहल?

काला ताजमहल, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित है। हैरानी की बात यह है कि इसका निर्माण आगरा के ताजमहल से पहले हुआ था। कहा जाता है कि इसी को देखकर शाहजहां को अपनी बेगम मुमताज के लिए ताजमहल बनाने का ख्याल आया था।

शाहनवाज खान का मकबरा

काला ताजमहल को शाहनवाज खान का मकबरा भी कहा जाता है। यह अब्दुल रहीम खानखाना के बड़े बेटे शाहनवाज खान का मकबरा है। जब उनकी पत्नी का निधन हुआ, तो उन्हें बुरहानपुर की उतावली नदी के किनारे दफनाया गया।

हालांकि, उस समय इसका निर्माण नहीं हुआ था। शाहनवाज खान की मृत्यु के बाद जहांगीर ने इसका निर्माण करवाया। जैसे ताजमहल शाहजहां और मुमताज के प्रेम का प्रतीक है, वैसे ही काला ताजमहल शाहनवाज खान और उनकी पत्नी के प्रेम का प्रतीक है।

काले ताजमहल की बनावट

काला ताजमहल और ताजमहल के बीच मुख्य अंतर यह है कि काला ताजमहल काले पत्थर से बना है। दूसरा अंतर यह है कि आगरा का ताजमहल ऊंचा और बड़ा है जबकि काला ताजमहल की ऊंचाई उतनी नहीं है। दोनों ही अपनी अलग-अलग विशेषताओं के कारण महत्वपूर्ण हैं।

कैसे पहुंचे काला ताजमहल

काला ताजमहल बुरहानपुर से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है। यहाँ पहुँचने के लिए आप ऑटो रिक्शा ले सकते हैं। अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो पहले बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचें। रेलवे स्टेशन से काला ताजमहल की दूरी लगभग 6.3 किलोमीटर है और यहाँ पहुँचने में आपको लगभग 16 मिनट का समय लगेगा।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *