बरेली से महज कुछ घंटे दूर है ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन, छुट्टियां मनाने के लिए है परफेक्ट

Hill Station Near Bareilly: उत्तर प्रदेश राज्य में कई बड़े जिले हैं जिनमें से बरेली राज्य के आठवें नंबर का सबसे बड़ा जिला है।  बरेली शहर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ढाई सौ किलोमीटर और देश की राजधानी दिल्ली से भी ढाई सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

बरेली शहर का इतिहास भारत के स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़ा हुआ है। यह शहर कई खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस से बहुत ही कम दूरी पर स्थित है। जहां से कुछ ही घंटे की दूरी तय करके आप इन खूबसूरत हिल स्टेशंस पर पहुंच सकते हैं।

तो आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको बरेली से कुछ दूरी पर स्थित कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जहां आप अपने परिवार के साथ एक बढ़िया हॉलीडे एंजॉय कर सकते हैं।

नैनीताल

उत्तराखंड का यह खूबसूरत शहर पूरे देश में झीलों के शहर के नाम से जाना जाता है। नैनीताल शहर बरेली से केवल 143 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । आपको बता दें  बरेली शहर से आप ढाई से 3 घंटे में नैनीताल बड़ी ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

नैनीताल की खूबसूरती के बारे में तो सभी जानते हैं। यहां की नैनी झील नैनीताल की जान है कोई भी टूरिस्ट जो नैनीताल में घूमने आता है एक बार ही सही नैनी झील में वोटिंग जरूर करता है।

तो अगर आप भी दो या तीन दिन की बढ़िया ट्रिप के बारे में सोच रहे हैं तो नैनीताल जाकर एक अच्छा हॉलीडे का आनंद ले सकते हैं जहां आप झील झरनों के अलावा नैना देवी के प्राचीन मंदिर केव गार्डन और हिमालय व्यूज जैसे खूबसूरत लोकेशन पर जा सकते हैं।

अल्मोड़ा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा की हसीन वादियां बेहद ही शांत और भीड़भाड़ से दूर है। बरेली शहर से अल्मोड़ा की दूरी 190 किलोमीटर है जिसे आप चार से पांच घंटे में आसानी से तय कर सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट या अपने खुद के वहां का प्रयोग कर सकते हैं।

credit: holidayrider

अल्मोड़ा शहर डियर पार्क, स्नो व्यू प्वाइंट और एडवेंचरस एक्टिविटीज के लिए प्रसिद्ध है। यहां की ताजी हवा में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का अपना एक अलग ही मजा है। तो कम बजट में अगर आप एक बढ़िया टूर प्लान कर रहे हैं तो अल्मोड़ा आ सकते हैं।

एबट माउंट

उत्तराखंड के चंपावत जिले का यह ऐसा खूबसूरत हिल स्टेशन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।  बरेली शहर से केवल 229 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन सर्दियों के मौसम में किसी जन्नत से काम नहीं है। जहां आप बरेली से 5 से 6 घंटे की यात्रा करके आसानी से पहुंच सकते हैं।

credit: herzindgi

एबट माउंट खूबसूरत शांत पहाड़ों के लिए जाना जाता है यहां महाकाली और सरयू नदी बहती हैं। अक्सर आपके यहां विदेशी पर्यटक घूमते हुए मिल जाएंगे। तो अगर आप भी हिल स्टेशन पर अद्भुत नजारे देखना चाहते हैं तो उत्तराखंड के एबट  माउंट की यात्रा आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

भीमताल

बरेली केआसपास के हिल स्टेशन  के बारे में बात हो रही हो और भीमताल का नाम ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता। भीमताल उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. जिसे एक रोमांटिक हिल स्टेशन भी कहा जाता है.

अक्सर लोग हनीमून मनाने के लिए भीमताल पहुंचते हैं। नैनीताल ही की तरह भीमताल की झील भी अपनी खूबसूरती और एडवेंचरस एक्टिविटीज के लिए जान जाती है।

credit: tvindialive

यह हिल स्टेशन बरेली शहर से केवल 128 किलोमीटर की दूरी पर है. जहां आप 2 से 3 घंटे की यात्रा करके आसानी से पहुंच सकते हैं। भीमताल की यात्रा के दौरान गर्ग पर्वत, हिडिब्बा  पर्वत के अलावा भीमताल लेक में वोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का आनंद जरूर ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *