टूरिस्ट की भीड़ से दूर ये है उत्तराखंड के जन्नत जैसे हिल स्टेशन, इन वादियों में खो जाएंगे आप

उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, यह राज्य अपने प्राकृतिक सुंदरता और फेमस प्लेसेस के कारण पूरे देश में जाना जाता हैं। यहां पर घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल तो प्रसिद्ध हैं, लेकिन कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो भीड़ से दूर और जन्नत जैसी खूबसूरत हैं।

तो आज की इस पोस्ट में आपको  उत्तराखंड की कुछ ऑफ बीट जगहों के बारें में बताएंगे जहाँ आप अपना वीकेंड एन्जॉय करने जा सकते हैं। तो चलिए एक एक करके बात करते है इन जगहों के बारे में –

ये भी पढ़ें: सिर्फ ताजमहल ही नहीं! आगरा की ट्रिप को बनाना है यादगार तो आसपास की इन जगहों को जरूर घूमें

चोपता

चोपता को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। यहां के घने जंगल, हरे-भरे मैदान और बर्फ से ढकी पहाड़ियां इसे बेहद सूंदर बनाते हैं। यह जगह ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए भी मशहूर है। चोपता से तुंगनाथ और चंद्रशिला की ट्रेकिंग का एक अलग ही मजा हैं। जो लोग को ट्रेकिंग पसंद हैं वह यहाँ जरूर जाएं।

मंडल

मंडल, चमोली जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है। यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। मंडल के आस-पास कई छोटे-छोटे झरने और घने जंगल हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं।

हर्षिल

हर्षिल गंगा नदी के किनारे बसा एक सुंदर गांव है। यहां की सेब के बागान और बर्फ से ढकी पहाड़ियां इसे और भी खास बनाती हैं। हर्षिल से गंगोत्री धाम भी नजदीक है, जहाँ आप जा सकते हैं।

कानाताल

कानाताल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो मसूरी के पास स्थित है। यहां की शांत वादियां और खूबसूरत नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। कानाताल में आप एडवेंचर एक्टिविटीज़ जैसे रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग और कैम्पिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।

मुनस्यारी

मुनस्यारी, उत्तराखंड में स्थित बेहद सूंदर हिल स्टेशन में से एक है। यह जगह हिमालय की गोद में बसी है और यहां से पंचचुली की चोटियों का शानदार दृश्य देखने को मिलता है। मुनस्यारी में आप ट्रेकिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग और नेचर वॉक का लुत्फ उठा सकते हैं।

उत्तराखंड की ये छुपी हुई सुंदर जगहें आपको प्रकृति की अद्भुत नजारों का आनंद लेने का सुकून देने वाली हैं। तो अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांति और सुकून की तलाश में हैं, तो इन जगहों की सैर जरूर करें।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *