मुन्नार के इन जगहों के सामने फीका है उत्तर भारत के हिल स्टेशन, ये रहे टॉप 10 बेहतरीन लोकेशन

केरला के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक मुन्नार, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शानदार मौसम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। मानसून के आते ही केरला की सभी जगह का नजारा देखने लायक होता हैं।

यहाँ चारों तरफ हरियाली, पेड़ पौधे, बड़े बड़े झरने इतने सूंदर और लुभावने होते हैं कि ये प्रकृति प्रेमी को अपनी और खींच ही लाते हैं। आज की इस पोस्ट में केरला के मुन्नार शहर के कुछ ऐसे पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहा हूँ जहाँ आप इस मानसून में घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

ये भी पढ़े: पुणे के नजदीक ये 10 जगहें नहीं देखा तो समझो जन्नत नहीं देखा! मानसून में जरूर बनाए प्लान

इको पॉइंट

इको पॉइंट एक सुंदर झील के किनारे स्थित है, जहां आप शांति से कुछ पल बिता सकते हैं। यह जगह ट्रैकिंग के लिए भी मशहूर है जो कि प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।

अनामुडी पिक

अनामुडी पिक दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी हैं। यहाँ पर मुन्नार के दूर तक फैले पहाड़ों और चाय के बागानों का शानदार व्यू आप देख सकते है। यह चोटी हाथी की आकृति के समान दिखती है, इसलिए इसका नाम अनामुडी पड़ा है।

लखन वाटरफॉल

लखन वाटरफॉल एक बेहद ही सुन्दर जलप्रपात है। यहां पर बहुत से पर्यटक इस सुंदर वाटरफॉल को देखने आते हैं। इसके साथ ही आप फोटोग्राफी भी यहाँ कर सकते हैं।

टाटा टी म्यूजियम

टाटा टी म्यूजियम मुन्नार का एक टूरिस्ट प्लेस है। यहां आप चाय की कई किस्मों को जान सकते हैं और चाय से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

एराविकुलम नेशनल पार्क

इराविकुलम नेशनल पार्क मुन्नार से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पार्क वनस्पति और दुर्लभ प्रजाति के जीवों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप कई प्रकार के जंगली जीव देख सकते हैं।

कुंडालिया डैम एंड लेक

कुंडालिया डैम और लेक समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह मुनार से लगभग 27 किलोमीटर दूर है। यह एशिया महाद्वीप का पहला आर्क डैम है और पर्यटकों के लिए एक आकर्षण केंद्र है।

एलिफेंट अराइवल

एलीफेंट अराइवल में आप जंगल में हाथी की सवारी का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही आप इन एलीफैंट के साथ फोटो भी ले सकते हैं।

पावर हाउस फॉल्स

यह एक खूबसूरत झरना है, जिसे माता सीता का स्नान स्थल माना जाता है। यहां आप शांति और भाते हुए झरने के पानी की आवाज का आनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *