महाभारत काल का है यह किला और यहाँ की खाई, अब भी मौजूद है तब की निशानियां

महाराष्ट्र में स्थित चिखलदरा खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक हैं। यहाँ महाराष्ट्र के अमरावती जिले में स्थित है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां तक विजिट करते हैं। यह पहाड़ी इलाका अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए काफी जाना जाता है।

इसके अलावा यह स्थान पौराणिक मान्यता भी रखता है इतिहासकारों की माने तो यह स्थान कभी राजा विराट की नगरी हुआ करता था जो विराटनगर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता हैं कि यहाँ के राजा विराट की रानी सुदेष्णा ने अज्ञातवास के दौरान  द्रौपदी और पांडवों को अपने यहां महल में काम पर रखा था।

कीचक, रानी सुदेष्णा का भाई था, जिसने द्रौपदी के साथ अनैतिक व्यवहार का प्रयास किया था। कीचक के वध के बाद से ही इस स्थान का नाम चिखलदरा पड़ा। आज भी यह खाई महाभारत काल की गवाह है, पर्यटकों को तब की निशानियां अब भी यहां मिलती हैं।

चिखलदरा सतपुरिक पहाड़ी का एक खूबसूरत भाग है जो चारों तरफ से प्राकृतिक खूबसूरती से भरा पड़ा है यहाँ पर आप कई झीलें,पहाड़ी, हरी वह प्राचीन दुर्ग की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। यहाँ की कुछ फेमस स्थान हैं जहाँ आप जा सकते हैं। 

भीम कुंड

यह  पौराणिक स्थान रॉबिंसन नाम के एक अंग्रेज अफसर ने सन 1823 में खोजा था। इस स्थान का इस्तेमाल अंग्रेजों द्वारा कॉफी गार्डन और स्वास्थ्य संबंधित चीजों को विकसित करने के लिए कहा जाता था।

इसके अलावा यहाँ पर बहुत सारी ऐसी जगह हैं जहाँ आप घूम सकते हैं, जहां आप जाकर एक अलग अनुभव हासिल कर सकते हैं।

देवी पॉइंट

यह अपने  पहाड़ी दृश्य के लिए काफी जाना जाता है जहां आप खूबसूरत कॉफी के बागान भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां की पांच पहाड़ियां और यहां की पांच पहाड़ियां, गिरते हुए वॉटर फॉल को भी देख सकते हैं।

शिवसागर पॉइंट

शिवसागर पॉइंट काला पानी झील के नजदीक स्थित है जो लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है काला पानी जेल में सीधे शिवसागर पॉइंट से होकर चला जाता है इस जगह से सतपुड़ा पहाड़ों की कई खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। शाम के समय यह दृश्य देखने का मजा ही कुछ और होता है।

ये भी पढ़ें 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *