ये है बिहार के 5 सबसे फेमस वॉटरफॉल, बिहार के लोग आज भी है अनजान

भारत एक ऐसा देश हैं जहाँ की ख़ूबसूरती और संस्कृति बेहद ही अनोखी हैं। यहाँ के हर राज्य में आपको अलग बोली, पहनावा, संस्कृति देखने को मिल जाती हैं। कुल मिलाकर हमारा भारत देश विविधताओं से भरा देश हैं। इसलिए यहाँ पर हर साल देश से ही नहीं विदेश से लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

ऐसे ही हम भारत के पूर्वी राज्य बिहार की बात करेंगे। जहाँ पर आपको ढ़ेर सारी घूमने की जगह मिल जाती हैं। तो आज की पोस्ट में में आपको बताऊंगा बिहार में कुछ फेमस प्लेसेस के बारें में जहाँ आप गर्मी के दिनों में घूम सकते हैं।

ककोलत जलप्रपात

जून की गर्मी इतनी भीषण और तेज होती हैं। जिससे लोग इस गर्मी से परेशान होकर किसी ठंडी जगह में जाने का जरूर प्लान बनाते हैं। ऐसे में आप बिहार के नवादा जिले में स्थित ककोलत वॉटरफॉल में जा सकते हैं। यह झरना इतना ठंडा है कि नहाने वाला व्यक्ति उमस भरी गर्मी में भी ठंड से कांपने लगता है।

इसके साथ ही पर्वत श्रंखलाओं से बहने वाला यह झरना जितना सुंदर है उतना ही ऊंचा भी हैं।  गर्मी के दिनों में इस झरने में नहाने और पिकनिक मनाने के लिए ढ़ेर सारे पर्यटक आते हैं।

इस कोकलत वॉटरफॉल में जाने के लिए आपको नवादा पहुंचकर थाली मोड़ पहुंचेंगे जहां से यह झरना केवल तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

तेलहार कुंड वॉटरफॉल

बिहार के भभुआ में स्थित यह तेलहार कुंड झरना का नजारा मानो किसी फ़िल्मी दुनिया से कम नहीं लगता हैं। इस झरने में पहाड़ों से टकराते हुआ पानी जब नीचे गिरता हैं तो यहाँ का नजारा बेहद ही रोमांचित और खूबसूरत लगता हैं।

यहाँ के चारों तरफ पहाड़ ऊंचे-ऊंचे पेड़ पहाड़ों से लगभग 100 फीट नीचे गिरते पानी के झरने को देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

धुआं कुंड

धुआं कुंड सासाराम से लगभग 15 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित है। जो कि बेहद ही खूबसूरत हैं, और इसकी ख़ूबसूरती को यहाँ पर मौजूद अंग्रेजो द्वारा बनाया गया किला और बढ़ा देता हैं। यह किला तब बनाया गया था जब अंग्रेजी हुकूमत थी तब यहां अंग्रेजों के बड़े अफसर यहां झरनों के बीच में आकर ठहरते थे।

इस किले के ऊपर से झरने और भी सुंदर दिखते हैं अगर आप भी अपना यह शौक पूरा करना चाहते हैं तो किले के ऊपर से इन विशाल झरनों को देख सकते हैं।

सीताकुंड

आपको बता दे की सीताकुंड और धुआं कुंड बिल्कुल नजदीक में है ये दोनों कुंड एक ही पहाड़ी पर बसा है। लेकिन दोनों की सुंदरता बिल्कुल अलग-अलग है। सीता कुंड में गिरते झरने में नहाने का मजा बिल्कुल अलग ह। यहाँ की  चौड़ी-चौड़ी पहाड़ियों
से गिरते झरने देख आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

तुतला भवानी

तुतला भवानी (जिसे तुतला या तुतला धाम ) के नाम से भी जाना जाता है| डेहरी ऑन सोन से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है | यह स्थान देवी माँ तुतला भवानी के मंदिर और अविश्वसनीय झरने के लिए जाना जाता है | तुतलेश्वरी भवानी मंदिर के आसपास की प्राकृतिक छटा मनोरम है।

पूरे रोहतास व कैमूर जिले में इस प्रकार का अद्भुत जल प्रपात नहीं है।तुतला भवानी शहर के शोर और प्रदुषण से मुक्त सबसे सुन्दर जगह है | झरने के साथ पहाड़ी दृश्य अद्भुत है जो पर्यटकों को आकर्षित करते है।

ये भी पढ़ें 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *