बजट की चिंता छोड़िए और घूम आइए ये 5 सबसे सस्ती जगह, मन हो जाएगा खुश

घूमना फिरना और नए जगहों को देखना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन कई बार हमारा बजट हमारे प्लान पर पानी फेर देता है। अगर आप भी इसी वजह से अपने घूमने की योजना को टालते रहते हैं, तो अब चिंता की कोई जरूरत नहीं है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसी सस्ती जगहें जहाँ जाकर न सिर्फ आपका मन खुश हो जाएगा बल्कि आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा। तो चलिए जानते है –

ये भी पढ़ें: मसूरी, नैनीताल नहीं बल्कि भीड़ से दूर ये शहर है उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन!

दाजर्लिंग, पश्चिम बंगाल

अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते है और ज्यादा खर्च भी नहीं करना है तो आपके लिए पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जीलिंग एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

यहाँ के खूबसूरत नज़ारे और चाय के हरे भरे बागान पूरे भारत में फेमस है। आप यहाँ से हिमालय की चोटियों का भी दीदार कर पाएंगे। गर्मियों के दौरान यह घूमने के लिए एक परफेक्ट लोकेशन है।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी एक अध्यात्मिक जगह है, गंगा घाट और गंगा आरती देखने लोग दूर-दूर से आते है। अस्सी घाट से लेकर आप गंगा आरती और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं. यहां आपको अलग ही शांति मिलेगी।

यह जगह आप अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत ही मजे से एक्स्प्लोर कर सकते है, घूमने के साथ साथ यहाँ रहना और यहाँ खाना पीना भी काफी सस्ता है जिससे आप 5 हजार रु तक में आप आसानी से घूम सकते हैं।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

पहाड़ों और सुंदर वादियों के बीच स्थित भारत का योग कैपिटल ऋषिकेश अपनी नेचुरल ब्यूटी और एडवेंचर के लिए टूरिस्ट के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह जगह योग और ध्यान के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ के शांत वातावरण में आपका मन बहुत सुकून महसूस करेगा।

यहाँ रहने और खाने के कई सस्ते विकल्प मौजूद हैं। गंगा आरती का अनुभव और लक्ष्मण झूला पर घूमने का मजा ही कुछ और है।

अल्मोड़ा, उत्तराखंड

उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित अल्मोड़ा एक सुंदर हिल स्टेशन है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के मंदिर, बाजार और हरे-भरे वादियों में समय बिताना एक अद्भुत अनुभव है।

अल्मोड़ा में बजट में रहने के लिए कई गेस्टहाउस और होटल्स उपलब्ध हैं। यहाँ के शांत वातावरण में आपका मन बहुत खुश हो जाएगा।

पुष्कर, राजस्थान

पुष्कर एक धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है, जो अपने ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर मेले के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के स्थानीय बाजार, रंगीन गलियाँ और शांत झील के किनारे पर समय बिताना अद्भुत अनुभव है। पुष्कर में बजट में रहने के लिए कई गेस्टहाउस और होटल्स उपलब्ध हैं। यहाँ का आध्यात्मिक माहौल और स्थानीय संस्कृति आपको बहुत पसंद आएगी।

ये भी पढ़ें: न कोई भीड़ न ही जाम! इन 4 जगहों पर बनाए घूमने का प्लान, मजे में कटेगा पूरा सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *