मानसून में महाराष्ट्र की ये 5 जगहें जन्नत से कम नहीं, खूबसूरती देख खो जायेगा दिल

भारत का एक ऐसा राज्य है जहां सभी तरह के टूरिस्ट डेस्टिनेशन मौजूद हैं, यहां प्राचीन किलों से लेकर मॉर्डन फन पार्क तक और हिल स्टेशन से लेकर समुद्री बीच, महलों से लेकर गुफाओं तक सभी तरह के टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं यही कारण है कि यहां पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने के लिए आते हैं।

ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की, और आज हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे प्लेसेस के बारें में बताएंगे जो मानसून के समय किसी जन्नत से कम नहीं हैं। तो चलिए एक एक करके आपको इन जगहों से परिचय कराते है –

ये भी पढ़ें: भीड़-भाड़ से दूर इन 5 जगहों पर बिताए गर्मी की छुटियाँ, खूबसूरती ऐसी की लौटने का मन नहीं करेगा

जुन्नर

जुन्नर महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है जो पुणे से 92 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसे एक्सप्लोर करना यकीनन यादगार साबित हो सकता है। यहाँ पर स्थित गुफाए, किले और खूबसूरत नज़ारे बेहत ही खूबसूरत हैं। यहाँ जाकर आप ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।

महाबलेश्वर

महाराष्ट्र के सतारा जिले में पश्चिमी घाट में स्थित महाबलेश्वर एक हिल स्टेशन है। यहाँ अपने  घने जंगलों और प्रसिद्ध मंदिर और खूबसूरत नजारो के लिए पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहाँ जाकर आप कृष्णबाई मंदिर, पंचगंगा मंदिर, महाबलेश्वर मंदिर की सैर कर सकते हैं।

माथेरान

भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ ज़िले की कर्जत तालुका में स्थित माथेरान बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ घूमने के लिए आपको कई सारी जगह है जैसे झील, पार्क, आदि, मानसून में यहां आप छुट्टियां बिता सकते हैं।

मालशेज घाट

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट रेंज में ही स्थित मालशेज घाट हैं। यहाँ पर आपको पक्षियों की कई प्रजातियाँ देखने को मिलेगी, जिनमें बटेर, कोयल और फ्लेमिंगो शामिल हैं। यहाँ की खूबसूरत वादियां,हरी-भरी घाटियाँ, झरने और आस-पास के ऊंचे इलाकों में देखने में बेहद ही सूंदर लगते हैं।

अम्बोली

महाराष्ट के दक्षिण में स्थित अंबोली  बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन मानसून के मौसम में घूमने के लिए यह एकदम बेस्ट जगह है। अगर आप भीड़ भाड़ से दूर कहीं अच्छी जगह जाना चाहते हैं तो अंबोली को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *