दिल्ली से मात्र 300 किमी के अंदर ये है जन्नत जैसी जगहें, वीकेंड पर कीजिए एक यादगार ट्रिप

रोजाना काम काज की जिंदगी और ऑफिस की 9 से 5 बजे की जॉब से थक कर वीकेंड मना लिया जाए तो पूरा हफ्ता मजे से गुजरता हैं। लेकिन जॉब के चलते लोग कही घूमने जाने का प्लान नहीं बना पाते हैं।

ऐसे में आज मैं आपको दिल्ली  के आसपास के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारें में बताउंगी जो दिल्ली से सिर्फ 300 किमी स्थित हैं। यदि आप दिल्ली में या दिल्ली के पास रहते हैं तो इन हिल स्टेशन में जाकर अपने वीकेंड को जरूर एन्जॉय करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: हिमाचल की 5 ऑफबीट जगहें जहाँ भीड़ नहीं सुकून है, शिमला-मनाली छोड़ यहाँ का बनाए प्लान

लैंसडाउन

गर्मी के समय लगभग सभी लोग छुट्टी मनाने के लिए बाहर हिल स्टेशन पर घूमने चले जाते है। इन्ही हिल स्टेशन में से एक लैसडाउन हिल स्टेशन जहाँ लोग गर्मी में जाना पसंद करते हैं। यह दिल्ली से महज 250 किमी की दुरी पर स्थित हैं।

यहाँ का मौसम इतना शांत और सुहाना होता हैं की यह जाकर आपका पूरा दिन बन जाएगा। यहां पर आप टिप एंड टॉप, भुल्ला झील, दरवान सिंह रेजिमेंटल म्यूजियम घूमने के अलावा प्रकृति की सुंदरता का करीब से लुत्फ उठाने के लिए बोटिंग और सफारी का अनुभव ले सकते हैं।

नाहन

यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं, जो की दिल्ली से सिर्फ 254 किमी दूर स्थित है। गर्मी के दिनों में नाहन में मौसम इतना ठंडा और शांत होता हैं। इसके साथ ही यदि आप ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह पसंद नहीं करते हैं तो यह हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं।

इस हिल स्टेशन में रेणुका झील, सुकेती फॉसिल पार्क, जैतक किला, चूड़धार चोटी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। ट्रैकिंग और बोटिंग के लिए इस हिल स्टेशन पर आ सकते हैं।

पारवाणू

हिमाचल प्रदेश में ही स्थित एक और बहुत ही सूंदर हिल स्टेशन हैं जिसक नाम हैं पारवाणू। यहाँ जाने के लिए आपको दिल्ली से 260 किमी की दुरी तय करनी पड़ेगी। यहाँ हिल स्टेशन बड़ी बड़ी पहाड़, झील और सूंदर वातावरण से घिरा हुआ हैं।

यहाँ पर घूमने के लिए आपको ढेर सारी जगह जैसे मां काली का मंदिर, मोरनी हिल्स, गोरखा फोर्ट घूमने जा सकते हैं, साथ ही ट्रैकिंग के लिए टिंबर ट्रेल परफेक्ट जगह है।

देहरादून

उत्तराखंड में स्थित देहरादून फेमस हिल स्टेशन में से एक हैं हर साल यह बहुत सारे पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यह दिल्ली से मात्र 255 किमी दूर हैं। यहाँ की ऊंचे- ऊंचे पहाड़ नदी और नीला आसमान देख कर आपका मन लुभा जाएगा।

यहाँ पर आप टपकेश्वर महादेव मंदिर, फाॅरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई), इंडियन मिलिट्री एकेडमी, रॉबर्स केव, सहस्त्रधारा आदि घु, सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *