मानसून में देखनी है जन्नत, तो बनाए महाराष्ट्र के इन 6 जगहों का प्लान! यादगार रहेगी ट्रिप

मानसून में प्रकृति जितनी सुंदर लगती है उतनी किसी और मौसम में शायद ही लगती है और यही वजह है की पहले बारिश के साथ ही हर किसी का दिल झूम उठता है। उमड़ते-घुमड़ते इस बादल के मौसम में हर किसी का मन इस खूबसूरत नज़ारे को देखने का करता है।

अगर आप महाराष्ट्र में रहते है तो महाराष्ट्र में ऐसी कई जगह है जहां आप मानसून का भरपूर मजा ले सकते हैं क्योंकि मानसून के दौरान इस राज्य की खूबसूरती चर्म सीमा पर होती है। महाराष्ट्र के इन हसीन पहाड़ियों के बीच में ऐसी कई मनमोहक जगह मौजूद है जहां मानसून में घूमने का अपना एक अलग ही मजा है।

इसीलिए आज के इस पोस्ट में आपको बताउंगी महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगह के बारें  में जहाँ आप मानसून में जाकर भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

मालशेज घाट

मुंबई से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मालशेज घाट मानसून में अलग ही खूबसूरत दिखती हैं। यह समुद्र तल से लगभग 7000 से भी अधिक फिट के ऊंचाई पर मौजूद हैं। मानसून के समय यह मार्शल घाट पर्यटकों के लिए  लोकप्रिय पिकनिक स्थल और प्रेमियों के बीच काफी फेमस रहता है।

यहाँ पर मौजूद हरे- भरे पेड़ पौधे बादलों के बीच पहाड़ और ठंडी- ठंडी हवा जैसे मन को मोह लेती हैं। यहां का वॉटरफॉल का नजारा भी बेहद खूबसूरत रहता हैं।

माथेरान

माथेरान भी  मुंबई से लगभग 83 किमी की दूरी पर स्थित बहुत ही खूबसूरत जगह है माल्शेज घाट के बाद महाराष्ट्र में मानसून में घूमने की बात होती है तो माथेरान का नाम जरूर लिया जाता है। यह राज्य का एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसकी असली खूबसूरती बारिश के समय देखने को मिलती है।

मानसून के समय यहां के बड़े-बड़े पहाड़ों से जब पानी नीचे गिरता है वो नजारा इतना सुकून देने वाला होता है। यहां पर आप बहुत सारी जगह और एक्टिविट्स भी कर सकते हैं।

पंचगनी

पंचगनी मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह  मानी जाती है। जो की मुंबई से लगभग 244 किमी की दूरी पर है। मानसून के दौरान यह जगह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।

सहयाद्रि पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह से इस जगह का नाम पंचगनी रखा गया है यहां जाकर आप प्रकृति के सुंदर नजरों का लुफ्त उठा सकते हैं। तो मानसून के इस सीजन में पंचगनी का ट्रिप आपके लिए काफी यादगार हो सकता है।

लोनावला

मुंबई पुणे राजमार्ग पर स्थित लोनावला मानसून में घूमने के लिए बेस्ट जगह है यहां आपको झील झरने और पहाड़ सब एक साथ देखने को मिल जाएंगे जून से लेकर सितंबर तक यहां पर टूरिस्ट के भीड़ लगी रहती है।

मानसून के दौरान यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। और यदि आप इस ट्रिप का सफर बाइक से करते हैं तो रास्ते में आपको बेहद ही खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे।

अम्बोली

अम्बोली के इस खूबसूरत हिल स्टेशन को महाराष्ट्र की क्वीन भी कहा जाता है। यह मुंबई से लगभग 450 किमी की दूरी पर है।  नेचुरल ब्यूटी से भरा यहां हिल स्टेशन सैलानियों की पसंदीदा जगह में से एक है। महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग जिले में स्थित ये हिल स्टेशन अपने खूबसूरत पेड़-पौधों के लिए मशहूर है।

तो इस मानसून आप महाराष्ट्र के 5 जगह पर जाकर अपनी यादों में इन्हे शामिल करें।

ये भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *