भारत में है एक ऐसी भी सड़क जिसे कहते हैं ‘रोड टू हेवेन’, जानिए क्यों है ये खास

भारत देश धरती पर ऐसी कई अद्भुत खूबसूरत स्थान हैं ,जिनकी सुंदरता को शब्दों में बयां कर पाना आसान नहीं होता। यहां की पारंपरिक संस्कृति और उससे जुड़े हुए कई ऐसे अद्भुत स्थान है जिनकी प्रसिद्धि देश विदेश तक फैली हुई है।

इन्हीं अनमोल खजाने में से एक है गुजरात कच्छ में स्थित, सफेद रेगिस्तान को काटने वाली सड़क जिसे ‘रोड टू हेवेन’ के नाम से जाना जाता है।

गुजरात के कच्छ का रेगिस्तान अपने आप में ऐसी कई भौगोलिक संरचनाओं को समेटे हुए हैं जो ऐतिहासिक रूप से एक अलग ही स्थान रखते हैं। इन्हीं में से एक है गुजरात के कच्छ कच्छ के पच्छम और खादिर के बीच से गुजरने वाली यह सड़क जिसे इसकी सुंदरता की वजह से इसे ‘स्वर्ग का रास्ता’ कहा जाता है।

Credit: reddit

तो चलिए अब इस रोड टू हेवेन के बारे में कुछ ऐसी बातों को जानते हैं जो इसे बहुत ही खास बनाती हैं-

रोड टू हेवेन

  • इस सड़क के दोनों और फैला हुआ विशाल रेगिस्तान है जो रात में स्वर्ग के समान सुंदर दिखाई देता है। इस सड़क से गुजरने की अनुभूति कुछ अलग ही होती है। जो आपको स्वर्ग का एहसास दिलाती है।
  • यह 28 किलोमीटर लंबी सफेद रेगिस्तान के बीच  यह सड़क गुजरात के कच्छ इलाके के लखपत तालुका स्थित घडुली से पाटन में संतलपुर तालुका इलाके तक 278 किमी लंबे नेशनल हाईवे का हिस्सा है।
  • इस सड़क की सुंदरता को देखते हुए इस पर्यटन की दृष्टि से विकसित  किया जा रहा है।
  • इस रोड टू हेवेन की सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इसी वजह से कच्छ के रन को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में भी मान्यता दी गई है।
  • गुजरात के भुज तालुका के खावड़ा गांव से गुजरने के बाद यह सड़क विशाल रेगिस्तान से होकर गुजरती है। इसके बाद देखने वालों को यहां से इस सड़क के दो भागों में बढ़ जाने का एक अद्भुत एहसास होता है । इस खूबसूरत नजारे को देखकर मन  मोहित हो जाता है।
Credit: instagram
  • मानसून के मौसम के दौरान, कच्छ की उत्तरी समुद्री सीमा से भारी बारिश से  रेगिस्तान में बाढ़ की वजह से पानी भर जाता है। पानी से भरे इस रेगिस्तान से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए, यह सड़क रेगिस्तान और समुद्र के बीच के अंतर को धुंधला कर देती है।
  • इस समय इस सड़क को दूर से देखने पर दोनों और खूबसूरत समुद्री किनारे का एहसास होता है। जो अपने आप में एक अकल्पनीय दृश्य होता है।
  • जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं।

इसी अद्भुत सुंदरता के कारण यह सड़क रोड टू हेवेन कहलाती है। तो अगर आप भी गुजरात की यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो कच्छ के रण में स्थित इस खूबसूरत “रोड टू हेवेन”  को देखना ना भूले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *